विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में सोमवार का महत्व बाकी महीनों से अलग क्यों है? आइए ज्योतिषाचार्य से जानें...

Sawan Somwar 2026: सावन में पड़ने वाला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन व्रत, जलाभिषेक और मंत्र जाप से विशेष पुण्य और कृपा मिलती है. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते है कि सावन में शिव की साधना कैसे करनी चाहिए.

Sawan 2026: सावन में सोमवार का महत्व बाकी महीनों से अलग क्यों है? आइए ज्योतिषाचार्य से जानें...
सावन में सोमवार का महत्व भी अन्य महीनों के सोमवार से अलग माना गया है
ndtv

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस महीने पड़ने वाले सोमवार का महत्व भी अन्य महीनों के सोमवार से अलग माना गया है. यही वजह है कि सावन सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और श्रद्धालु व्रत रखकर जलाभिषेक करते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सावन और सोमवार का यह संयोग भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का शुभ अवसर माना जाता है.

सावन का महीना क्यों है खास

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है. इस दौरान की गई पूजा, जप और जलाभिषेक का विशेष फल मिलने की मान्यता है. इसलिए भक्त पूरे महीने शिव साधना में लीन रहते हैं.

सोमवार का भगवान शिव से क्या संबंध है

धर्म शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन शिव पूजा और व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. जब यही सोमवार सावन में पड़ता है तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: एकादशी कब है? यहां जानें कामिका एकादशी और पुत्रदा एकादशी की सही तिथि

ज्योतिषीय दृष्टि से क्या है महत्व

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सोमवार का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. भगवान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं. ऐसे में सावन सोमवार को शिव पूजा करने से मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने की मान्यता है.

सावन सोमवार पर क्या करें

इस दिन सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करें. 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें और श्रद्धा के साथ व्रत रखें. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सावन सोमवार पर सच्ची भक्ति और पवित्र भाव से की गई आराधना भगवान शिव की विशेष कृपा दिलाने वाली मानी जाती है.

यह भी पढ़ें:  Kokila Vrat 2026: आज रखा जाएगा कोकिला व्रत, जानें पूजा का शुभ समय, विधि और धार्मिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Somwar, Sawan Somwar Mahakaleshwar, Sawan 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com