विज्ञापन

सावन कब खत्म हो रहा है? जानें किस दिन रखा जाएगा सावन के आखिरी सोमवार का व्रत

सावन का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. आइए जानते हैं सावन का आखिरी सोमवार कब पड़ेगा और इस पवित्र महीने का समापन किस दिन होगा.

सावन कब खत्म हो रहा है? जानें किस दिन रखा जाएगा सावन के आखिरी सोमवार का व्रत
सावन का आखिरी सोमवार व्रत कब है?
(Photo Credit: NDTV)

सावन का पावन महीना चल रहा है. यह महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है. पूरे सावन शिव भक्त महादेव की पूजा करते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामनाओं के लिए सावन सोमवार के दिन व्रत रखते हैं. हालांकि, सावन का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. ऐसे में भक्तों के मन में यह सवाल है कि सावन का आखिरी सोमवार कब पड़ेगा और इस पवित्र महीने का समापन किस दिन होगा. आइए जानते हैं इस बारे में- 

सावन का आखिरी सोमवार व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हुई थी. वहीं, इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़े हैं. इनमें से तीसरा सोमवार 17 अगस्त को था. ऐसे में सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त को पड़ेगा. मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है. 

कब होगा सावन का समापन?

वहीं, सावन महीने का समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा. इसके अगले दिन यानी 29 अगस्त से भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी. 

कब है श्रावण पूर्णिमा?

पंचांग के अनुसार, इस बार श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त, गुरुवार को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 28 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त को मनाई जाएगी. इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंद लोगों को दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- अगस्त महीने में लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें तिथि और भारत में दिखेगा या नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com