विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2018

Sawan 2018: बेहद खास है इस बार का सावन का महीना, 19 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग

मान्यता है कि सावन के व्रत रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और कुवांरी लड़कियों को अच्छा वर मिलता है.

Sawan 2018: बेहद खास है इस बार का सावन का महीना, 19 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग
सावन का महीना आज से शुरू
नई दिल्ली: आज से सावन का महीना शुरू हो चुका है. शिव भक्तों की भीड़ मंदिर में पहुंच चुकी है. भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. कुछ भक्त तो सावन के महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार का उपवास भी रख रहे हैं. इस सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है. वहीं, उत्तराखंड, नेपाल और अन्य पहाड़ी इलाकों में 16 जुलाई से ही सावन शुरू हो चुका है. मान्यता है कि सावन के व्रत रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और कुवांरी लड़कियों को अच्छा वर मिलता है. इस बार के सावन इसीलिए भी खास है क्योंकि 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि सावन का महीना पूरे 30 दिन तक चलेगा. 

Sawan 2018: इस दिन से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानिए क्यों हैं इस बार 5 सोमवार

सावन का महीना कुछ जगहों पर अगल क्यों?
संक्रांति की गणना से सावन का महीना 16 जुलाई से ही शुरू हो गया है. यानी कि पहला सोमवार बीत चुका है. उत्तराखंड, नेपाल और अन्य पहाड़ी इलाकों में लोग संक्रांति की गणना को मानते हैं. लेकिन पूर्णिमा की गणना के अनुसार 28 जुलाई से सावन आरंभ हो रहा है और पहला सावन सोमवार 30 जुलाई को है. पूर्णिमा की गणना के अनुसार इस बार 30 जुलाई, 6 अगस्‍त और 13 अगस्‍त और 20 अगस्त समेत चार सोमवार होंगे. अगर संक्रांति की गणना को मानें तो इस बार सावन में पांच सोमवार है साथ ही सावन पूरे 30 दिनों का है. इस बार अधिक मास के कारण पांच सोमवार का योग बन रहा है.

Chandra Grahan: ग्रहण के बाद दुष्प्रभावों से बचने के लिए लोग कर रहे हैं ये 6 काम​

इस बार सावन का महीना क्यों है खास?
संक्रांति की गणना के मुताबिक इस साल सावन के महीने में रोटक व्रत लग रहा है. शास्त्रों के अनुसार जिस साल सावन में 5 सोमवार होते हैं, उस साल रोटक व्रत लगता है. मान्यता के अनुसार रोटक व्रत यानी 5 सोमवार व्रत रखने वालों की भगवान शिव और माता पार्वती सभी इच्छाएं पूरी करते हैं.

सावन के महीने का महत्व
चैत्र के पांचवे महीने को सावन का महीना कहा जाता है. सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव ने सावन के महीने में माता पार्वती की तपस्या से खुश होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था. सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में व्रत रखने वाली लड़कियों को भगवान शिव के आशीर्वाद से मनपसंद जीवनसाथी प्राप्त होता है. इस महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

VIDEO: सावन का सोमवार, भक्तों की भीड़
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Ka Mahina, Sawan Ka Mahina 2018, Shravan Month
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com