विज्ञापन

Ravivar upay: ज्योतिषाचार्य से जानिए रविवार को सूर्यदेव को प्रसन्न करने के खास उपाय क्या हैं

कुंडली में सूर्य अच्छा हो तो इंसान हर क्षेत्र में विजेता बन जाता है, लेकिन अगर सूर्य कमजोर हो तो इंसान जीवन में कष्ट के अलावा कुछ और नहीं भोग पाता है. इसलिए भगवान सूर्य को प्रसन्न करना जरूरी है, वो भी सही नियम के साथ.

Ravivar upay: ज्योतिषाचार्य से जानिए रविवार को सूर्यदेव को प्रसन्न करने के खास उपाय क्या हैं
सूर्य के 21 नाम अगर हर सुबह के समय पढ़े जाएं तो मिल सकता है सूर्य कृपा का लाभ.

Raviwar upay : हिंदू धर्मग्रंथों से लेकर ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य को अर्घ्य देने की बहुत महत्ता बताई गई है. खासतौर पर सुबह-सुबह नहाने के बाद सूर्य की पूजा करने और उन्हें जल अर्पित करने की बहुत प्राचीन परंपरा रही है. माना जाता है कि कलयुग में सूर्यदेव ही एकमात्र साक्षात दिखाई देने वाले देवता हैं. ऐसे में जो व्यक्ति प्रात: काल सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनकी पूजा-अर्चना करता है, उसके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव दीक्षित से सूर्य देव को प्रसन्न करने का आसान उपाय...

किसी भी उपासना विधि का अहम हिस्सा होते हैं मंत्र जाप, जो पूजा उपासना में एक असर लाते हैं.उनके प्रभाव को कई गुना बढ़ाते हैं इसलिए सूर्य उपासना में भी सबसे जरूरी है कि आप जल अर्पित करते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें. 

-‘ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते। अनुकंपये माम भक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर:।।
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय, सहस्त्रकिरणाय। मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा :।।
- ऊँ सूर्याय नमः।
- ऊँ घृणि सूर्याय नमः।

कुंडली में सूर्य अच्छा हो तो इंसान हर क्षेत्र में विजेता बन जाता है, लेकिन अगर सूर्य कमजोर हो तो इंसान जीवन में कष्ट के अलावा कुछ और नहीं भोग पाता है. इसलिए भगवान सूर्य को प्रसन्न करना जरूरी है. वो भी सही नियम के साथ.

सूर्य के 21 नाम अगर हर सुबह के समय पढ़े जाएं तो मिल सकता है सूर्य कृपा का लाभ.

1. विकर्तन

2. विवस्वान

3. मार्तण्ड 

4. भास्कर

5. रवि

6. लोकप्रकाशक 

7. श्रीमान  

8. लोकचक्षु

9. गृहेश्वर 
10. लोकसाक्षी  

11. त्रिलोकेश

12. कर्ता 

13. हर्ता

14. तमिस्त्रहा

15. तपन 

16. तापन

17. शुचि

18. सप्ताश्ववाहन 

19. गभस्तिहस्त

20. ब्रह्मा

21. सर्वदेवनमस्कृत

सूर्य देव से जुड़ी जरूरी बातें

  • सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए. 
  • सूर्य देव को जल चढ़ाते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए. 
  • सूर्य देव को जल चढ़ाते समय लोटे में लाल रोली और लाल फूल मिलाना चाहिए. 
  • सूर्य देव को जल चढ़ाते समय नजरें लोटे के जल की धारा की ओर रखनी चाहिए. 
  • सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद, दीपक जलाकर उनका ध्यान करना चाहिए. 
  • सूर्य देव की पूजा में तांबे की थाली और तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है. 
  • सूर्य देव की पूजा में लाल चंदन और लाल फूल ज़रूर शामिल करने चाहिए. 
  • सूर्य देव की पूजा के बाद, उनकी आरती करनी चाहिए. 
  • सूर्य देव की पूजा के बाद, हाथ जोड़कर भगवान से मनोकामना मांगनी चाहिए. 
  • रविवार के दिन सूर्य मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करना चाहिए. 
  • रविवार के दिन नमक और तेल नहीं खाना चाहिए. 
  • रविवार के दिन एक समय ही भोजन करना चाहिए. 
  • रविवार के दिन बाल-दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए. 
  • रविवार के दिन बदन में तेल मालिश नहीं करनी चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com