जम्मू का रघुनाथ मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिरों में गिना जाता है. भगवान राम को समर्पित यह मंदिर वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है. मंदिर ने राजाओं का दौर देखा है, कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है और पीढ़ियों से यहां पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है. अब इसी मंदिर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
पहली बार रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने शाम की आरती का नेतृत्व किया. भगवा साड़ी पहने, हाथों में दीप लिए और संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करती युवा महिलाओं ने भगवान राम की आरती की. मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष और भावुक पल था. कई लोगों ने इसे मंदिर के इतिहास में एक नई शुरुआत बताया.
एक साल पहले शुरू हुई थी पहल
इस बदलाव के पीछे महाराजा हरि सिंह की पोती बहू कुंवरानी रितु सिंह की अहम भूमिका रही है. करीब एक साल पहले उन्होंने महिलाओं को पुजारिन के रूप में प्रशिक्षित करने की पहल शुरू की थी. शुरुआत में इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया.
रितु सिंह का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य पुरुषों की भूमिका को कम करना नहीं है, बल्कि शिव और शक्ति की समानता के भाव को मजबूत करना है.
उन्होंने कहा,
रितु सिंह के अनुसार,
उन्होंने बताया कि
मंदिर में आरती के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने इस बदलाव का खुले दिल से स्वागत किया. कई भक्तों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी महिलाओं को इस तरह मंदिर में आरती का नेतृत्व करते नहीं देखा था.
एक श्रद्धालु ने कहा कि महिलाओं को भगवान राम की आरती करते देखना बेहद सुखद अनुभव था. वहीं, एक अन्य श्रद्धालु ने इसे आस्था और परंपरा के साथ आगे बढ़ते समाज का सुंदर उदाहरण बताया.
यह भी पढ़ें- Sant Ki Seekh: मुश्किल समय में मददगार साबित होता गीता का ये श्लोक, जानें जीवन में योगक्षेम का महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं