विज्ञापन

Ramadan 2026: 26 फरवरी को इफ्तार का समय क्या है? जानें दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद समेत बड़े शहरों का टाइम

Ramadan 2026: दिन की लंबाई बदलने की वजह से इफ्तार का समय हर दिन थोड़ा बदलता है. अलग-अलग शहरों में भी समय अलग होता है.

Ramadan 2026: 26 फरवरी को इफ्तार का समय क्या है? जानें दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद समेत बड़े शहरों का टाइम
26 फरवरी 2026 को इफ्तार का समय

Ramadan 2026: भारत में इस साल रमज़ान की शुरुआत 19 फरवरी से हुई. यह महीना इबादत, सब्र, दुआ और आत्मचिंतन का समय माना जाता है. रोज़े के दौरान मुसलमान रोज सूरज निकलने से पहले कुछ खाते या पीते हैं, इसे सहरी कहा जाता है. इसके बाद सूर्यास्त के समय रोज़ा खोलते हैं. रोज़ा खोलने के समय को इफ्तार कहा जाता है. इससे अलग सुबह से शाम तक कुछ भी खाने-पीने से परहेज़ किया जाता है. आइए जानते हैं आज यानी 26 फरवरी को अलग-अलग शहरों में इफ्तार का समय क्या रहने वाला है-

Ramadan 2026: अगर गलती से पानी पी लिया जाए तो क्या रोजे को जारी रखा जा सकता है, जानिए यहां

दिन की लंबाई बदलने की वजह से इफ्तार का समय हर दिन थोड़ा बदलता है. अलग-अलग शहरों में भी समय अलग होता है.

26 फरवरी 2026 को इफ्तार का समय (IST)

  • नई दिल्ली- शाम 6:20 बजे
  • लखनऊ- शाम 6:05 बजे
  • हैदराबाद- शाम 6:22 बजे
  • मुंबई- शाम 6:44 बजे
  • बेंगलुरु- शाम 6:29 बजे
  • चेन्नई- शाम 6:17 बजे
  • कोलकाता- शाम 5:38 बजे

रमज़ान में खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोज़ा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

कैसे होती है रमज़ान की शुरुआत?

बता दें कि रमज़ान की शुरुआत चांद दिखने पर होती है. आमतौर पर खाड़ी देशों में चांद पहले दिखता है और भारत में एक दिन बाद. Saudi Arabia और अन्य खाड़ी देशों में इस साल रोज़े 18 फरवरी से शुरू हो गए थे.  इस्लामी कैलेंडर में हर महीना 29 या 30 दिनों का होता है. रमज़ान के 29वें दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है. चांद की स्थिति के अनुसार इस बार मीठी ईद 20 या 21 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com