विज्ञापन

Ram Navami 2026 Puja Rules: रामनवमी की पूजा और व्रत का पुण्यफल पाने के लिए जानें आज क्या करें और क्या न करें?

Ram Navami 2026 Puja Tips: हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी के नाम से जाना जाता है. इस पावन तिथि पर जप, तप और व्रत के जरिए प्रभु श्री राम से मनचाहा आशीर्वाद पाने और रामलला का जन्मोत्सव मनाते समय हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Ram Navami 2026 Puja Rules: रामनवमी की पूजा और व्रत का पुण्यफल पाने के लिए जानें आज क्या करें और क्या न करें?
Ram Navami 2026: रामनवमी पर क्या करें और क्या न करें?
NDTV

Ram Navami 2026 Puja Ke NIyam: हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा और उनके नाम का जप जीवन से जुडत्रे सभी कष्टों को दूर करके कामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष यानि रामनवमी तिथि पर जो कोई व्यक्ति विधि-विधान से पूजा, जप, तप और व्रत करता है, उस पर पूरे साल मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की कृपा बनी रहती है. मान्यता है कि राम नवमी का व्रत साधक को सभी दोषों और पापों से मुक्त करते हुए सुख-सौभाग्य प्रदान करता है. आइए जानते हैं कि राम नवमी व्रत का पुण्यफल पाने के लिए व्रत और उपवास करते समय हमें क्या करना और क्या भूलकर भी नहीं करना चाहिए. 

रामनवमी पर क्या करना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

  • राम नवमी पर प्रभु श्री राम पर आस्था रखने वाले व्यक्ति को भगवान राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करना चाहिए. 
  • रामनवमी पर प्रभु श्री राम की पूजा में साधक को पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग के पुष्प, और पीला चंदन प्रयोग में लाना चाहिए. 
  • राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की कृपा को पाने के लिए विधि-विधान से व्रत-उपवास करें. 
  • भगवान राम की पूजा में आज उनके लिए भोग में पंजीरी, खीर, पंचामृत और उसके साथ तुलसीदल अवश्य अर्पित करना चाहिए. 
  • रामनवमी के दिन भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए भगवान सूर्य देवता की पूजा जरूर करना चाहिए क्योंकि भगवान राम सूर्यवंशी हैं. ऐसे में आज स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

  • जीवन से जुड़े तमाम तरह के भय को दूर करने और शत्रुओं पर विजय पाने के लिए रामनवमी पर भगवान श्री राम के मंत्र का जप और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें. 
  • राम नवमी के दिन व्यक्ति गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के बालकांड या फिर कामना विशेष से जुड़ी चौपाईयों का विशेष रूप से पाठ करना चाहिए. 
  • रामनवमी के दिन भगवान राम के गुणों का गान करने वाली रामायण या फिर श्रीरामचरितमानस की पूजा करना चाहिए. 
  • रामनवमी के दिन किसी जल तीर्थ जैसे गंगा, सरयू आदि नदी पर जाकर स्नान करना चाहिए और उसके बाद यथासंभव जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र, फल और धन आदि का दान करना चाहिए. 

राम नवमी पर क्या नहीं करना चाहिए?

  • रामनवमी पर साधक को सूर्योदय के बाद या फिर दिन में नहीं सोना चाहिए. 
  • रामनवमी पर साधक को काले रंग के वस्त्र नहीं धारण करना चाहिए. आज के दिन यदि संभव हो तो पीले रंग के वस्त्र धारण करके प्रभु श्री राम की पूजा करनी चाहिए. 
  • रामनवमी के दिन साधक को तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

  • रामनवमी के दिन किसी के प्रति घृणा या नकारात्मक भाव नहीं लाना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहना चाहिए. 
  • रामनवमी पर साधक को प्रभु श्री राम को बासी पुष्प, फल या भोग सामग्री नहीं चढ़ानी चाहिए. इसी प्रकार यदि पूजा का दीया बुझ जाए तो उसे दोबारा जलाकर पूजा नहीं करना चाहिए. दीया बुझ जाने पर नया दीया-बाती का प्रयोग करें. 
  • रामनवमी पर साधक को ब्रह्मचर्य का पूरी तरह से पालन करना चाहिए. 
  • रामनवमी पर साधु-संतों, अपनों से बड़ों का अनादर नहीं करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com