Ram Navami 2026: पूरे देश में रामनवमी के पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी. इसी कारण कुछ लोग 26 मार्च को तो कुछ 27 मार्च को रामनवमी मना रहे हैं. इसी बीच अगर आप 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर अयोध्या में राम लला के दर्शन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. राम नवमी के पावन मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस खास अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है. इसी कड़ी में आज हम आपको दर्शन, आरती और सूर्य तिलक की टाइमिंग्स समेत जरूरी डिटेल्स बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: हजारीबाग की रामनवमी में ऐसी क्या खास बात है कि विदेश से लेकर संसद तक होती है चर्चा
राम नवमी पर अयोध्या में राम लला के दर्शन कब कर सकते हैं?
रामनवमी के मौके पर भक्त नीचे दिए गए टाइम स्लॉट पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं.
- 07:00 AM से 09:00 AM
- 09:00 AM से 11:00 AM
- 11:00 AM से 12:00 PM
- 01:00 PM से 03:00 PM
- 03:00 PM से 05:00 PM
- 05:00 PM से 07:00 PM
- 07:00 PM से 09:00 PM

राम नवमी पर राम मंदिर की आरती की टाइमिंग
- मंगल आरती: 04:30 AM
- श्रृंगार आरती: 06:30 AM
- शयन आरती: 09:30 PM
सूर्य तिलक की टाइमिंग
राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का दोपहर 12 बजे सूर्य तिलक होगा. इस दौरान कुछ मिनटों के लिए सूरज की किरणें रामलला की मूर्ति के मस्तक पर पड़ेंगी.
अयोध्या में जोरों से चल रही तैयारियां
अयोध्या में रामनवमी का त्यौहार कल धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए अयोध्या के राम मंदिर को खूब सजाया सवांरा जा रहा है. उम्मीद है कि रामनवमी के दिन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे. इस खास मौके के लिए पूरे अयोध्या में तैयारियां जोरों से चल रही है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद रामनवमी का उत्साह और भी बढ़ गया है. राम मंदिर को पूरे रोशनी और फूलों की सजावट से अलौकिक किया जा रहा है. अयोध्या में हर जगह हर गली हर घाट और हर दिल में बस एक ही नाम गूंज रहा है राम लला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं