Pradosh Vrat 2022: नए साल में 3 दिन हैं शिवप्रिय प्रदोष व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Pradosh Vrat: हर माह के त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. नए साल में शनि प्रदोष व्रत तीन दिन है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार प्रदोष व्रत करने से पुत्र की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं नए साल में प्रदोष व्रत कब-कब है.

Pradosh Vrat 2022: नए साल में 3 दिन हैं शिवप्रिय प्रदोष व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Pradosh Vrat 2022: जानिए नए साल में कब-कब हैं प्रदोष व्रत, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली:

जनवरी 2022 का पहला प्रदोष व्रत (First Pradosh Vrat) 15 जनवरी को है. शनिवार के दिन पड़ने के चलते इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जा रहा है. प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि (Trayodashi Tithi) पर आता है. बता दें कि हर महीने दो बार प्रदोष व्रत आता है. एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और उनके पूरे परिवार का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. इस दिन शनि देव की भी पूजा-अर्चना की जाती है. नए साल (New Year 2022) में शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) तीन दिन है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) करने से पुत्र की प्राप्ति होती है. वहीं, अन्य प्रदोष व्रत सुख, समृद्धि, धन-धान्य, पुण्य, आरोग्य देने वाला माना जाता है. माना जाता है कि यह व्रत भोलेनाथ को अतिप्रिय हैं. आइए जानते हैं नए साल में प्रदोष व्रत कब-कब है, यहां देखिए पूरी लिस्ट.

effdm2b8

नए साल के प्रदोष व्रत और पूजा मुहूर्त | Pradosh Vrat 2022 List

15 जनवरी, शनिवार- शनि प्रदोष व्रत. 
पूजा मुहूर्त- शाम 05:46 बजे से रात 08:28 बजे तक.

30 जनवरी, रविवार- रवि प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:59 बजे से रात 08:37 बजे तक.

14 फरवरी, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:10 बजे से रात 08:28 बजे तक.

28 फरवरी, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.

15 मार्च, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.

sif6bdmg

29 मार्च, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

14 अप्रैल, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:46 बजे से रात 09:00 बजे तक.

28 अप्रैल, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:54 बजे से रात 09:04 बजे तक.

13 मई, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 07:04 बजे से रात 09:09 बजे तक.

27 मई, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 07:12 बजे से रात 09:14 बजे तक.

12 जून, रविवार- रवि प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 07:19 बजे से रात 09:20 बजे तक.

fmcgtos8

26 जून, रविवार- रवि प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 07:23 बजे से रात 09:23 बजे तक.

11 जुलाई, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत.
 पूजा मुहूर्त- शाम 07:22 बजे से रात 09:24 बजे तक.

25 जुलाई, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 07:17 बजे से रात 09:21 बजे तक.

09 अगस्त, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 07:06 बजे से रात 09:14 बजे तक.

24 अगस्त, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:52 बजे से रात 09:04 बजे तक.

08 सितंबर, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:35 बजे से रात 08:52 बजे तक.

u4u71bdg

23 सितंबर, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:17 बजे से रात 08:39 बजे तक.

07 अक्टूबर, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:00 बजे से रात 08:28 बजे तक.

22 अक्टूबर, शनिवार- शनि प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 06:02 बजे से रात 08:17 बजे तक.

05 नवंबर, शनिवार- शनि प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:33 बजे से रात 08:10 बजे तक.

ddfppfd8

21 नवंबर, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:25 बजे से रात 08:06 बजे तक.

05 दिसंबर, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:24 बजे से रात 08:07 बजे तक.

21 दिसंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)