विज्ञापन

दिल्‍ली में इतनी साफ हवा! टूटा रिकॉर्ड, राजधानी बन गई शिमला-मनाली, बेमौसम बारिश से पारा भी गिरा

Delhi Weather Update: दिल्ली की हवा 2026 के पहले पांच महीनों में पिछले आठ वर्षों में सबसे साफ रही है. इस दौरान औसत AQI 211 दर्ज हुआ, कोरोना महामारी के साथ 2020 को छोड़कर यह सबसे कम है.

दिल्‍ली में इतनी साफ हवा! टूटा रिकॉर्ड, राजधानी बन गई शिमला-मनाली, बेमौसम बारिश से पारा भी गिरा
दिल्ली की हवा में सुधार, 2026 के पहले पांच महीनों का एक्यूआई 8 वर्षों में सबसे बेहतर
नई दिल्‍ली:

Delhi Air Quality: दिल्‍ली की हवा इन दिनों इतनी साफ हो गई है कि रिकॉर्ड टूट गया है. देश की राजधानी का मौसम इन दिनों ऐसा है कि लोगों को शिमला और मनाली जाने की जरूरत नहीं है. सोने पे सुहागा बेमौसम बारिश ने कर दिया है, जिससे पारा कई डिग्री नीचे गिर गया है. 10 दिन पहले दिल्‍ली, यूपी, हरियाणा, राजस्‍थान समेत कई कई राज्‍यों में चिलचिलाती धूप और लू चल रही थी. ऐसे में लोग राहत के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर की ओर रुख कर रहे थे. हालांकि, अब दिल्‍ली में ही पहाड़ों जैसा मौसम हो गया है, इस बीच साफ हवा में दिल्‍लीवाले खुलकर सांस ले रहे हैं.   

दिल्ली की हवा 8 सालों में सबसे साफ

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता को लेकर एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बताया है कि वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों (जनवरी से मई) के दौरान दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पिछले आठ वर्षों में सबसे कम दर्ज किया गया है. हालांकि, कोविड वर्ष 2020 को इसमें शामिल नहीं किया गया है. सीएक्यूएम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से मई 2026 के दौरान दिल्ली का औसत एक्यूआई 211 रहा. 

किस साल कितना AQI

  • 2025 में 214 AQI
  • 2024 में 231 AQI
  • 2023 में 213 AQI
  • 2022 में 238 AQI
  • 2021 में 235 AQI
  • 2019 में 237 AQI
  • 2018 में 243 AQI 
  • कोविड काल के वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 181 था.

पिछले साल के मुकाबले, कैसी है हवा?

सिर्फ पहले पांच महीनों में ही नहीं, बल्कि मई 2026 में भी दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ रही. आयोग के मुताबिक, मई 2026 का औसत एक्यूआई 157 दर्ज किया गया, जो 2020 और 2021 को छोड़कर पिछले आठ वर्षों में दूसरा सबसे कम स्तर है. तुलना करें तो मई 2025 में औसत एक्यूआई 170, मई 2024 में 223, मई 2023 में 171, मई 2022 में 212, मई 2019 में 221, और मई 2018 में 217 दर्ज किया गया था. वहीं, 2020 और 2021 में यह आंकड़ा 144 रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

75 दिन 'गुड टू मॉडरेट' वाले रहे

दिल्लीवासियों के लिए एक और राहत भरी खबर यह है कि वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में राजधानी में 75 दिन 'गुड टू मॉडरेट' (अच्छी से मध्यम) श्रेणी के एक्यूआई वाले रहे. यह संख्या 2025 में 70 दिन, 2024 में 75 दिन, 2023 में 74 दिन, 2022 में केवल 37 दिन, 2021 में 59 दिन, 2019 में 59 दिन और 2018 में 44 दिन थी. कोविड वर्ष 2020 में ऐसे 98 दिन दर्ज किए गए थे. इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर दिखाई दे रहा है. लगातार बढ़ते 'गुड टू मॉडरेट' एक्यूआई और औसत एक्यूआई में कमी ने राजधानी की हवा को पहले की तुलना में बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्‍ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना 

दिल्‍ली एनसीआर में आज भी मौसम सुहावना बना हुआ है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. इसके साथ चल रही ठंडी हवाओं ने चिलचिलाती धूप और लू से राहत दी है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍ली एनसीआर में 3 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है. हालांकि, बिहार में लू का दौर एक बार फिर शुरू होने का अनुमान है. 31 मई से 2 जून के दौरान गुजरात में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है. राजस्‍थान में आज से धूल भरी आंधी का दौर शुरू होने की संभावना है, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्‍तराखंड और हिमाचल में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. 

ये भी पढ़ें :- दिल्‍ली में आज भी बारिश, यूपी-राजस्‍थान में आंधी... जानें-पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com