विज्ञापन

October Ekadashi 2026: अक्टूबर में कब है इंदिरा और पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तारीख और पूजा विधि

पंचांग के अब अश्विन का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने में इंदिरा एकादशी और पापांकुशा एकादशी मनाई जाती है. आइए जानते हैं दोनों एकादशी की सही तिथि, तारीख और पूजा विधि.

October Ekadashi 2026: अक्टूबर में कब है इंदिरा और पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तारीख और पूजा विधि
अक्टूबर में एकादशी कब है?
Photo Credit: NDTV

सालभर में 24 एकादशी की तिथि होती हैं और हर किसी का अपने आप में खास महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री हरि की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. पंचांग के अनुसार अब अश्विन का महीना शुरू हो गया है और सभी भक्त इस माह में पड़ने वाली एकादशी का इंतजार कर रहे हैं. इस महीने में इंदिरा एकादशी और पापांंकुशा एकादशी मनाई जाती है. आइए जानते हैं दोनों एकादशी की सही तिथि, तारीख और पूजा विधि.

कब है इंदिरा एकादशी? (Indira Ekadashi 2026 Date)

हिन्दू पंचांग के अनुसाार अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 6 अक्तूबर को सुबह 2 बजकर 07 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 12 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में इंदिरा एकादशी 6 अक्तूबर दिन मंगलवार को मनाई जाएगी.

कब है पापांकुशा एकादशी? (Papankusha Ekadashi 2026 Date)

हिन्दू पंचांग के अनुसार अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर होगा. ऐसे में पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्तूबर, दिन गुरुवाार को रखा जाएगा.

एकादशी की पूजा विधि (Ekadashi Puja Vidhi)

  • एकादशी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें.
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें.
  • मंदिर को गंगाजल से शुद्ध कर भगवान विष्णु की तस्वीर स्थापित करें.
  • भगवान के सामने दीपक जलाएं और जल, फूल व तुलसी अर्पित करें.
  • इस दिन विष्णु मंत्र या विष्णु सहस्रनाम का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
  • शाम को आरती करें और अगले दिन द्वादशी पर व्रत खोलें.

यह भी पढ़ें: मंगल के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, अक्टूबर में 14 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे खास

यह भी पढ़ें: Karila Dham Bhajan: वनदेवी मां जानकी की महिमा सुन भावुक हो जाएंगे भक्त, करीलाधाम का जरूर सुनें ये बुंदेली भजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekadashi 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com