DIY Haldi Facepack: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा चमकती रहे और किसी भी तरह की समस्याएं न आए. खासतौर से एक बड़ी समस्या है- टैनिंग. इससे छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनके इस्तेमाल से भी मन मुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको भुनी हल्दी वाले एक फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जोो आपको टैनिंग हटाने में तो मदद करेगा ही, साथ में कील-मुंहासों से भी छुटकारा मिल सकता है.
हल्दी क्यों है फायदेमंद?
हल्दी में ऐसे करक्यूमिन नाम का एक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके इस्तेमाल से स्किन की इंफ्लामेशन कम होती हैै, कील-मुंहासे दूर होते हैं और स्किन का नेचुरल ग्लो आता है. साथ ही ये दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करती है.

Photo Credit: Freepik
कैसे बनाएं फेसपैक?
इस फेसपैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसकेे लिए आप पहले जरूरत अनुसार हल्दी लें और तवे पर हल्की आंच पर भून लें. इसके बाद भुनी हुई हल्दी को एक कटोरी में लें और उसमें नींबू का रस और कॉफी पाउडर मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण में शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें और एक पेस्ट तैयार कर लें. आपका फेसपैक बनकर तैयार हो जाएगा.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस फेसपैक को यूज करने के लिए पहले अपने फेस को साफ पानी से साफ कर लें. इसके बाद तैयार किए गए फेसपैक को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें. थोड़ा सा सूख जाने के बाद फेस को हल्के गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए मॉइस्चराइजर लगा लें. इस फेसपैक के नियमित रूप से इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग, कील-मुहांसे दूर होंगे. साथ ही फेस पर नेचुरल ग्लो और निखार देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: एलोवेरा और हल्दी से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे पौधे में डालने से भर-भरकर आएंगे फूल
यह भी पढ़ें: Aloe Vera Gel: बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, अब घर पर ऐसे बनाएं ताजा एलोवेरा जेल, जानिए तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं