साल 2021 के विदा लेने और नए साल 2022 (New Year 2022) का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है. पूरा देश एक बार फिर नए उत्साह, ऊर्जा और उम्मीदों के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. साल की शुरूआत से नई उमंगें और नए व्रत व त्योहारों (Fast And Festivals) की धूम भी शुरू हो जाएगी. साल के पहले महीने में ही दो शिवरात्रि पड़ रही हैं, जो नए साल की शुरूआत के लिए शुभ मानी जा रही है. वहीं, मार्च के मध्य में होली है और अक्टूबर में बड़े ही धूमधाम से दिवाली मनाई जाएगी. आइए जानते हैं कि जनवरी 2022 से लेकर दिसंबर 2022 के मध्य ये व्रत व त्योहार कब, किस दिन और किस माह में आएंगे.
नए साल 2022 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट | List Of Vrat And Festivals Of New Year 2022
- 01 जनवरी, शनिवार: मासिक शिवरात्रि, नए साल 2022 का पहला दिन.
 - 02 जनवरी, रविवार: पौष अमावस्या.
 - 06 जनवरी, गुरुवार: विनायक चतुर्थी.
 - 09 जनवरी, रविवार: गुरु गोविंद सिंह जयंती.
 - 12 जनवरी, बुधवार: स्वामी विवेकानंद जयंती.
 - 13 जनवरी, गुरुवार: पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी.
 - 14 जनवरी, शुक्रवार: मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, लोहड़ी, खरमास समापन.
 - 15 जनवरी, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत.
 - 17 जनवरी, सोमवार: पौष पूर्णिमा.
 - 21 जनवरी, शुक्रवार: संकष्टी चतुर्थी.
 - 28 जनवरी, शुक्रवार: षटतिला एकादशी.
 - 30 जनवरी, रविवार: मासिक शिवरात्रि.
 

फरवरी 2022 के व्रत और त्योहार
- 01 फरवरी, मंगलवार: माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या.
 - 05 फरवरी, शनिवार: वसंत पंचमी.
 - 07 फरवरी, सोमवार: रथ सप्तमी.
 - 08 फरवरी, सोमवार: भीष्म अष्टमी.
 - 12 फरवरी, शनिवार: जया एकादशी.
 - 13 फरवरी, रविवार: कुंभ संक्रांति, प्रदोष व्रत.
 - 16 फरवरी, बुधवार: माघ पूर्णिमा.
 - 20 फरवरी, रविवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी.
 - 27 फरवरी, रविवार: विजया एकादशी.
 - 28 फरवरी, सोमवार: प्रदोष व्रत.
 
मार्च 2022 के व्रत व त्योहार
- 01 मार्च, मंगलवार: महाशिवरात्रि.
 - 02 मार्च, बुधवार: फाल्गुन अमावस्या.
 - 14 मार्च, सोमवार: आमलकी एकादशी.
 - 15 मार्च, मंगलवार: मीन संक्रांति, प्रदोष व्रत.
 - 17 मार्च, गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन, छोटी होली.
 - 18 मार्च, शुक्रवार: होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत.
 - 21 मार्च, सोमवार: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी.
 - 25 मार्च, शुक्रवार: शीतला अष्टमी, बसोड़ा.
 - 28 मार्च, सोमवार: पापमोचिनी एकादशी.
 - 29 मार्च, मंगलवार: प्रदोष व्रत.
 - 30 मार्च, बुधवार: मासिक शिवरात्रि.
 

अप्रैल 2022 के व्रत और त्योहार
- 01 अप्रैल, शुक्रवार: चैत्र अमावस्या.
 - 02 अप्रैल, शनिवार: चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा.
 - 04 अप्रैल: सोमवार: गणगौर, गौरी पूजा.
 - 07 अप्रैल: गुरुवार: यमुना छठ.
 - 10 अप्रैल, रविवार: राम नवमी.
 - 11 अप्रैल, सोमवार: नवरात्रि पारण.
 - 12 अप्रैल, मंगलवार: कामदा एकादशी.
 - 14 अप्रैल, गुरुवार: प्रदोष व्रत, मेष संक्रांति, हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ.
 - 16 अप्रैल, शनिवार: चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती.
 - 19 अप्रैल, मंगलवार: विकट संकष्टी चतुर्थी.
 - 26 अप्रैल, मंगलवार: वरुथिनी एकादशी.
 - 28 अप्रैल, गुरुवार: प्रदोष व्रत.
 - 29 अप्रैल, शुक्रवार: मासिक शिवरात्रि.
 - 30 अप्रैल, शनिवार: वैशाख अमावस्या.
 

मई 2022 के व्रत व त्योहार
- 01 मई, रविवार: सूर्य ग्रहण.
 - 03 मई, मंगलवार: अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती.
 - 08 मई, रविवार: गंगा सप्तमी.
 - 10 मई, मंगलवार: सीता नवमी.
 - 12 मई, गुरुवार: मोहिनी एकादशी.
 - 13 मई, शुक्रवार: प्रदोष व्रत.
 - 14 मई, शनिवार: नरसिंह जयंती.
 - 15 मई, रविवार: वैशाख पूर्णिमा, वृष संक्रांति.
 - 16 मई, सोमवार: बुद्ध पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण.
 - 19 मई, गुरुवार: एकदंत संकष्टी चतुर्थी.
 - 26 मई, गुरुवार: अपरा एकादशी.
 - 27 मई, शुक्रवार: प्रदोष व्रत.
 - 28 मई, शनिवार: मासिक शिवरात्रि.
 - 30 मई, सोमवार: ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती.
 

जून 2022 के व्रत व त्योहार
- 09 जून, गुरुवार: गंगा दशहरा.
 - 10 जून, शुक्रवार: निर्जला एकादशी.
 - 12 जून, रविवार: प्रदोष व्रत.
 - 14 जून, मंगलवार: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत.
 - 15 जून, बुधवार: मिथुन संक्रांति.
 - 17 जून, शुक्रवार: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी.
 - 24 जून, शुक्रवार: योगिनी एकादशी.
 - 26 जून, रविवार: प्रदोष व्रत.
 - 27 जून, सोमवार: मासिक शिवरात्रि.
 - 29 जून, बुधवार: आषाढ़ अमावस्या.
 
जुलाई 2022 के व्रत और त्योहार
- 01 जुलाई, शुक्रवार: जगन्नाथ रथ यात्रा.
 - 10 जुलाई, रविवार: देवशयनी एकादशी.
 - 11 जुलाई, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत.
 - 13 जुलाई, बुधवार: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा.
 - 16 जुलाई, शनिवार: गजानन संकष्टी चतुर्थी, कर्क संक्रांति.
 - 24 जुलाई, रविवार: कामिका एकादशी.
 - 25 जुलाई, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत.
 - 26 जुलाई, मंगलवार: मासिक शिवरात्रि.
 - 28 जुलाई, गुरुवार: श्रावण अमावस्या.
 - 31 जुलाई, रविवार: हरियाली तीज.
 

अगस्त 2022 के व्रत व त्योहार
- 02 अगस्त, मंगलवार: नाग पंचमी.
 - 08 अगस्त, सोमवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी.
 - 09 अगस्त, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत.
 - 11 अगस्त, गुरुवार: रक्षा बंधन, राखी.
 - 12 अगस्त, शुक्रवार: श्रावण पूर्णिमा व्रत, वरलक्ष्मी व्रत, गायत्री जयंती.
 - 14 अगस्त, रविवार: कजरी तीज.
 - 15 अगस्त, सोमवार: बहुला चतुर्थी.
 - 17 अगस्त, बुधवार: सिंह संक्रांति.
 - 19 अगस्त, शुक्रवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.
 - 23 अगस्त, मंगलवार: अजा एकादशी.
 - 24 अगस्त, बुधवार: प्रदोष व्रत.
 - 25 अगस्त, गुरुवार: मासिक शिवरात्रि.
 - 27 अगस्त, शनिवार: भाद्रपद अमावस्या.
 - 30 अगस्त, मंगलवार: हरतालिका तीज.
 - 31 अगस्त, बुधवार: गणेश चतुर्थी.
 

सितंबर 2022 के व्रत और त्योहार
- 01 सितंबर, गुरुवार: ऋषि पंचमी.
 - 04 सितंबर, रविवार: राधा अष्टमी.
 - 06 सितंबर, मंगलवार: परिवर्तिनी एकादशी.
 - 08 सितंबर, गुरुवार: प्रदोष व्रत, ओणम.
 - 09 सितंबर, शुक्रवार: अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन.
 - 10 सितंबर, शनिवार: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पितृ पक्ष प्रारंभ.
 - 13 सितंबर, मंगलवार: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी.
 - 17 सितंबर, शनिवार: कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा.
 - 21 सितंबर, बुधवार: इन्दिरा एकादशी.
 - 23 सितंबर, शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत.
 - 24 सितंबर, शनिवार: मासिक शिवरात्रि.
 - 25 सितंबर, रविवार: अश्विन अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या.
 - 26 सितंबर, सोमवार: शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना या कलश स्थापना.
 
अक्टूबर 2022 के व्रत और त्योहार
- 03 अक्टूबर, सोमवार: दुर्गा अष्टमी, महाष्टमी पूजा.
 - 04 अक्टूबर, मंगलवार: दुर्गा नवमी, नवरात्रि पारणा.
 - 05 अक्टूबर, बुधवार: दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विजयादशमी, रावण पुतला दहन.
 - 06 अक्टूबर, गुरुवार: पापांकुशा एकादशी.
 - 07 अक्टूबर, शुक्रवार: प्रदोष व्रत.
 - 09 अक्टूबर, रविवार: अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागर पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा.
 - 13 अक्टूबर, गुरुवार: संकष्टी चतुर्थी व्रत, करवा चौथ.
 - 17 अक्टूबर, सोमवार: तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी व्रत.
 - 21 अक्टूबर, शुक्रवार: रमा एकादशी.
 - 22 अक्टूबर, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत.
 - 23 अक्टूबर, रविवार: मासिक शिवरात्रि, धनतेरस.
 - 24 अक्टूबर, सोमवार: दिवाली, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा.
 - 25 अक्टूबर, मंगलवार: कार्तिक अमावस्या, सूर्य ग्रहण.
 - 26 अक्टूबर, बुधवार: भाई दूज, गोवर्धन पूजा.
 - 30 अक्टूबर, रविवार: छठ पूजा.
 

नवंबर 2022 के व्रत व त्योहार
- 03 नवंबर, गुरुवार: कंस वध.
 - 04 नवंबर, शुक्रवार: देवुत्थान एकादशी.
 - 05 नवंबर, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह.
 - 08 नवंबर, मंगलवार: कार्तिक पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण.
 - 12 नवंबर, शनिवार: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी.
 - 16 नवंबर, बुधवार: वृश्चिक संक्रांति, काल भैरव जयंती.
 - 20 नवंबर, रविवार: उत्पन्ना एकादशी.
 - 21 नवंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत.
 - 22 नवंबर, मंगलवार: मासिक शिवरात्रि.
 - 23 नवंबर, बुधवार: मार्गशीर्ष अमावस्या.
 - 28 नवंबर, सोमवार: विवाह पंचमी.
 
दिसंबर 2022 के व्रत और त्योहार
- 03 दिसंबर, शनिवार: मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती.
 - 05 दिसंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत.
 - 08 दिसंबर, गुरुवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा.
 - 11 दिसंबर, रविवार: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी.
 - 16 दिसंबर, शुक्रवार: धनु संक्रांति.
 - 19 दिसंबर, सोमवार: सफला एकादशी.
 - 21 दिसंबर, बुधवार: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि.
 - 23 दिसंबर, शुक्रवार: पौष अमावस्या.
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं