आजकल धूल, प्रदूषण, तनाव और खराब लाइफस्टाल का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं पड़ता, बल्कि सबसे पहले स्किन पर ही इसका असर दिखाई देता है. हालांकि, स्किन की देखभाल के लिए लोग मार्केट से महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो लंबे समय तक असरदार नहीं होते. अगर, आप स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो आपके लिए घर में मौजूद कुछ चीजें बहुत फायदे की साबित हो सकती है. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. आप घर पर ही चेहरे के लिए एक नेचुरल फेस पैक बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बेसन, हल्दी, दही और शहद से फेस पैक कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल कैसे करें.
घर पर बेसन, हल्दी, दही और शहद का फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है. यह आसान घरेलू फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करने, नमी बनाए रखने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है. बेसन को त्वचा की सफाई के लिए बेहतरीन माना जाता है. यह त्वचा पर जमा एक्स्ट्रा गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है. वहीं, हल्दी में मौजूद गुण त्वचा को निखार देने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस फेस पैक को बनाने का तरीका और इसे कैसे इस्तेमाल करें.
नेचुरल फेस पैक कैसे बनाएं
बेसन (2 चम्मच)- स्किन की गंदगी और एक्स्ट्रा तेल साफ करने में मदद करता है.
हल्दी (आधा चम्मच)- स्किन के लिए अच्छी और बैक्टीरिया दूर करती है.
दही (1 चम्मच)- स्किन को नमी और टैनिंग दूर करने में मदद सकती है.
शहद (1 चम्मच)- चेहरे को मुलायम और हाइड्रेटेड करने में मदद करता है.
फेस पैक का इस्तेमाल कैसे करें
बेसन, हल्दी, दही और शहद को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर 15 से 20 मिनट सूखने दें. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धोएं. इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- फिटकरी से दांत कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानिए दांतों पर जमा पीला प्लाक साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- बालों के लिए अरंडी का तेल कैसे बनाएं? हेयर ट्रीटमेंट के लिए कैस्टर ऑयल बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं