विज्ञापन

चाय पत्ती का पानी बालों में लगाने से क्या होता है? जानें बालों में चाय पत्ती का पानी कैसे लगाएं

मशहूर योग गुरु कैलाश बिश्नोई बताते हैं, चाय पत्ती का पानी लगाने से बालों के फॉलिकल्स यानी बालों की जड़ों को मजबूती मिल सकती है. इससे धीरे-धीरे बाल मजबूत हो सकते हैं और बालों का गिरना कम हो सकता है. आइए जानते हैं बालों में चाय पत्ती का पानी कैसे लगाएं-

चाय पत्ती का पानी बालों में लगाने से क्या होता है? जानें बालों में चाय पत्ती का पानी कैसे लगाएं
बालों में चाय पत्ती का पानी कैसे लगाएं?
(Photo Credit- @kailashayogastudiorishikesh/Instagram)

अपने बालों को घना, लंबा, मजबूत और शाइनी बनाए रखने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. इसके लिए कुछ लोग महंगे-महंगे हेयरकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. ऐसा ही एक नुस्खा है बालों में चाय पत्ती का पानी लगाना. चाय पत्ती के पानी को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या वाकई ये पानी बालों को कुछ फायदा पहुंचाता है? आइए जानते हैं- 

बालों में चाय पत्ती का पानी लगाने से क्या होता है?

इसे लेकर मशहूर योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताते हैं, चाय पत्ती का पानी बालों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. योग गुरु के मुताबिक, चाय पत्ती का पानी लगाने से बालों के फॉलिकल्स यानी बालों की जड़ों को मजबूती मिल सकती है. इससे धीरे-धीरे बाल मजबूत हो सकते हैं और बालों का गिरना कम हो सकता है. इसके अलावा ये पानी बालों को घना और शाइनी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है. 

बालों के लिए कैसे अच्छा होता है चाय पत्ती का पानी?
  • योग गुरु से अलग हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है, चाय पत्ती के पानी में टैनिन, एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन जैसे तत्व पाए जाते हैं. अगर आपके बाल नेचुरली ब्लैक हैं, तो चाय पत्ती के पानी से बाल धोने पर हेयर कलर और थोड़ा ब्राइट नजर आ सकता है, साथ ही इससे बालों में शाइन बढ़ सकती है. 
  • चाय पत्ती का पानी कुछ हद तक सफेद बालों को काला करने में भी असर दिखा सकता है. 
  • इसके अलावा चाय पत्ती के पानी में मौजूद कैफीन कुछ हद तक हेयर ग्रोथ में भी असर दिखा सकता है. यानी चाय पत्ती के पानी को बालों में लगाने से बालों को लंबा करने में भी मदद मिल सकती है. 

ऐसे में आप भी अपने बालों की देखभाल करने के लिए इस घरेलू नु्स्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

बालों में चाय पत्ती का पानी कैसे लगाएं?
  • इसके लिए 2 चम्मच चाय की पत्ती को एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. 
  • आपको इस पानी को तब तक उबालना है, जब तक इसकी मात्रा करीब एक चौथाई न रह जाए. 
  • इसके बाद पानी को छान लें और ठंडा होने दें. 
  • अब, एक साफ कॉटन की मदद से इस पानी को धीरे-धीरे बालों की जड़ों में लगाएं.
इन बातों का रखें ध्यान 
  • हेल्थलाइन के मुताबिक, चाय पत्ती का पानी बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे लगाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. जैसे- 
  • हमेशा साफ बालों पर ही चाय पत्ती का पानी लगाएं. पहले बालों को शैंपू से धो लें. इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर चाय का पानी स्कैल्प यानी बालों की जड़ों पर लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करें और करीब 30 से 60 मिनट तक इसे लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें. 
  • ब्लैक टी में मौजूद कैफीन बालों को ड्राई बना सकता है. इसलिए इसे बहुत देर तक बालों में लगाकर न रखें, साथ ही धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं. 

इन सब से अलग अगर आप अपने बालों में पहली बार चाय पत्ती का पानी लगा रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके लिए थोड़ा सा ठंडा चाय का पानी हाथ की अंदर वाली त्वचा पर लगाकर देखें. अगर ऐसा करने से स्किन पर रेडनेस, खुजली, जलन या किसी तरह की परेशानी हो, तो इसे बालों या स्कैल्प पर न लगाएं.

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- चेहरे पर दूध लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताए फायदे और कैसे करें इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com