Shardiya Navratri 2024: शक्ति का स्वरूप कही जाने वाली दुर्गा मां की पूजा से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है. नवरात्रि में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और उनके निमित्त व्रत रखे जाते हैं. नवरात्रि के पहले दिन मां की पूजा के साथ घटस्थापना भी की जाती है. कुछ लोग नवरात्रि के सभी व्रत करते हैं. मान्यतानुसार नवरात्रि के व्रत के कुछ खास नियम हैं जिनका पालन किया जाता है. यहां जानिए नवरात्रि व्रत करने वाले जातकों को नवरात्रि के किन नियमों (Navratri Rules) का पूरी तरह पालन करना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नवरात्रि व्रत के नियम | Navratri Vrat Rules
नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो जातक को पूरी तरह क्रोध, मिथ्या और ईर्ष्या से बचना चाहिए. जातक को किसी मजबूर और गरीब व्यक्ति को सताना या तंग नहीं करना चाहिए. नवरात्रि के व्रत में किसी के साथ छल भी नहीं करना चाहिए.
- नवरात्रि के व्रत में झूठ बोलने से बचना चाहिए. इसके साथ ही दूसरों का नुकसान भी नहीं करना चाहिए.
- नवरात्रि के व्रत (Navratri Vrat) में जातक को किसी कन्या या महिला का अपमान करने से बचना चाहिए. माता किसी भी रूप में आ सकती हैं. खासतौर पर कन्याओं को इस दौरान पूजा जाता है.
- नवरात्रि के व्रत में पूरी तरह ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. जातक को दिन में नहीं सोना चाहिए. इसके साथ साथ पूरी तरह सात्विक जीवन शैली अपनानी चाहिए.
- नवरात्रि के व्रत में जातक को तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए, जैसे पान मसाला, गुटका, मसालेदार भोजन, मांस मदिरा आदि का सेवन इस दौरान वर्जित कहा जाता है.
- नवरात्रि के व्रत में एक ही बार फलाहारी भोजन करना चाहिए. इस दौरान नमक और अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए. नवरात्रि के व्रत में बार बार पानी नहीं पीना चाहिए.
- नवरात्रि के व्रत करने वालों को रोज मां दुर्गा की पूजा (Maa Durga) विधि-विधान से करनी चाहिए.
- नवरात्रि का व्रत करने के दौरान घर को अकेला छोड़कर नहीं जाना चाहिए.
- नवरात्रि के व्रत को बीच में अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप पूरे व्रत का संकल्प लेकर व्रत कर रहे हैं तो पूरे व्रत करें.
- नवरात्रि के व्रत के बाद व्रत का उद्यापन जरूर करना चाहिए. आप अष्टमी या नवमी जिस दिन ठीक लगे इसका उद्यापन कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं