विज्ञापन

Mangalwar Vastu Upay: घर में बढ़ रही फिजूलखर्ची और कलह? मंगलवार को करें ये आसान वास्तु उपाय

Vastu Remedies for Negative Energy: वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर में फिजूलखर्ची, तनाव और नकारात्मकता बढ़ने पर मंगलवार को हनुमान चालीसा, स्वास्तिक, फिटकरी, लोबान और कपूर से जुड़े उपाय करने की सलाह दी जाती है. वास्तु मान्यता के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव हो सकता है.

Mangalwar Vastu Upay: घर में बढ़ रही फिजूलखर्ची और कलह? मंगलवार को करें ये आसान वास्तु उपाय
मंगलवार को कुछ धार्मिक उपाय करने से घर का माहौल सकारात्मक कैसे रख सकते हैं
ndtv

अगर घर में अचानक खर्च बढ़ने लगे, काम बनते-बनते बिगड़ जाएं या परिवार में छोटी-छोटी बातों पर तनाव रहने लगे तो वास्तु मान्यताओं में इसे नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से जोड़कर देखा जाता है. आइए ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय से जानते हैं कि मंगलवार को कुछ धार्मिक उपाय करने से घर का माहौल सकारात्मक कैसे रख सकते हैं.

मंगलवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, मंगलवार सुबह और शाम श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे बजरंगबली की कृपा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है. मंगलवार को हनुमानजी के चरणों का सिंदूर लेकर घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनााने की सलाह दी गई है. वास्तु मान्यता के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव हो सकता है.

दरवाजे के पास रखें फिटकरी

उन्होंने बताया कि अगर परिवार में बार-बार मनमुटाव होता है तो मंगलवार को फिटकरी का एक टुकड़ा मुख्य द्वार के पास रखने की मान्यता है. कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2026: नाग पंचमी में गुड़िया क्यों पीटी जाती है? जानिए भाई-बहन से जुड़ी दिलचस्प कथा और नाग देवता से इसका संबंध

शाम को दिखाएं लोबान का धुआं

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि घर में सकारात्मक माहौल के लिए मंगलवार शाम लोबान या गुग्गुल का धुआं पूरे घर में दिखाने की सलााह दी जाती है. इसे बुरी नजर और नकारात्मकता दूर करने से जोड़ा जाता है.

दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें कपूर

वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में कपूर जलाना या कांच की कटोरी में कपूर रखना शुभ माना जाता है. इसे गृह क्लेश और रिश्तों में तनाव कम करने से जोड़ा जाता है.

घर की सफाई का रखें ध्यान

ज्योतिषाचार्य ने आगे बताया कि मुख्य द्वार पर कचरा, पुराने जूते-चप्पल या टूटा सामान न रखें. बेडरूम में गुलाबी रंग और सेंधा नमक रखने जैसे उपाय भी वास्तु मान्यताओं में सकारात्मकता से जुड़े माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: नाग पंचमी के दिन घर में दिख जाए सांप की तस्वीर, जानिए क्या मिलते हैं शुभ संकेत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mangalwar, Mangalwar Astro Tips, Vastu Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com