Daughter's Day 2026: बेटियां घर की रौनक होती है. बेटियों की हंसी और मुस्कान से पूरा घर-आंगन महक उठता है. आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं. बेटियों के सम्मान के लिए ही हर साल भारत में 27 सितंबर को बेटी दिवस यानी डॉटर्स डे मनाया जाता है. इस दिन माता-पिता अपनी बेटियों के प्रति प्यार और गर्व जाहिर करते हैं और उनके सपनों, उपलब्धियों और व्यक्तित्व को सम्मान देते हैं. बॉलिवुड सिलेब्स भी इस दिन को खास अंदाज में मनाते हैं और तमाम सिलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हैं.
बॉलीवुड में बाप-बेटी का रिश्ता अक्सर लाइमलाइट में रहता है. सारा और सैफ बॉलीवुड के कूलेस्ट पिता और बेटी में शुमार किए जाते हैं. सैफ और सारा की जोड़ी फैंस को हमेशा अट्रैक्ट करती है. चंकी और अनन्या की जोड़ी भी उनके फैंस को बहुत पसंद आती है. दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. शाहरुख खान और सुहाना खान की जोड़ी भी फैंस को बहुत अच्छी लगती है. शाहरुख अक्सर अपनी बेटी के साथ नजर आते हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं. इसके अलावा अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की भी अपनी बेटियों के साथ खास बॉन्डिंग है.
बेटी दिवस का इतिहास क्या है?
भारत में बेटी दिवस आर्चीस लिमिडेट की पहल से जोड़ा जाता है. सितंबर 2007 में बेटी को बेटे के बराबर महत्व देने और लड़की को लेकर चली आ रही सामाजिक धारणाओं को बदलने की आवाज उठी. जिसके बाद बेटियों के नाम समर्पित एक दिन मनाया जाने लगा. इसके बाद से भारत में हर साल चौथे रविवार को डॉटर्स डे मनाया जाता है.
डॉटर्स डे क्यों मनाया जाता है?
डॉटर्स डे मनाने के उद्देश्य बेटियों के प्रति प्यार जताने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सम्मान को लेकर जागरूकता बढ़ाना है. बेटी दिवस माता-पिता को अपनी बेटी से खुलकर बात करने, उसकी उपलब्धियों की सराहना करने और उसके भविष्य के सपनों को समझने का मौका देता है.
यह भी पढ़ें:- शराब की खाली बोतल से लैंप कैसे बनाएं? लिविंग रूम को मिलेगा यूनिक और क्लासी लुक
यह भी पढ़ें:- Nail Extensions कराने से बार-बार टूट रहे हैं नाखून? जानिए कमजोर नाखूनों को टूटने से कैसे बचाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं