Makar Sankranti 2024: पंचांग के अनुसार, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहा जाता है. मकर संक्रांति के साथ ही खरमास की भी समाप्ति होती है जिससे मांगलिक कार्य एकबार फिर शुरू हो जाते हैं और शादी-विवाह के मुहूर्त निकलने लगते हैं. मकर संक्रांति को उत्तर भारत में संक्रांत कहकर भी पुकारते हैं तो कहीं इसे उत्तरायण, बिहू, पोंगल तो कहीं खिचड़ी (Khichdi) कहकर बुलाया जाता है. घरों में इस दिन खिचड़ी पकाई जाती है तो बच्चे और बड़े सभी मिलकर इस दिन पतंग उड़ाते हैं. इस शुभ अवसर पर आप भी भेज सकते हैं अपने सभी परिचितों, रिश्तेदारों और दोस्तों को मकर संक्रांति की बधाई इन खास शुभकामना संदेशों से.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मकर संक्रांति के शुभकामना संदेश | Makar Sankranti Wishes
खुशियां आपके आंगन में आए,
जीवन में नई उम्मीदें सजाए,
मकर संक्रांति का ये पावन पर्व,
आपको ढेर सारी खुशियां दिलाए.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
सूरज की राशि बदलेगी
बहुतों की किस्मत बदलेगी
यह साल का पहला पर्व होगा
जो बस खुशियों से भरा होगा.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

कोई न काट सके आपकी पतंग
टूटे न डोर हमारी दोस्ती और विश्वास की
आओ छू लेते हैं इस साल सूरज की किरणें
जैसे छू लेती है पतंग गहराई आसमान की.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
सपनों को लेकर मन में,
उड़ाएंगे पतंग आसमान में,
ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
भगवान भास्कर आपको और आपके परिवार को
सदा यश, वैभव और सुख-समृद्धि प्रदान करें
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

तिलकुट की खुशबू,
दही-चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको
नए साल का पहला त्योहार.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी,
मिले कामयाबी पतंग जैसी ऊंची,
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
सूर्य ने बदली अपनी राशि
गंगा स्नान कर आए सब उपवासी,
जीवन में हो सिर्फ खुशियों की फुहार
मुबारक हो मकर संक्रांति का त्योहार.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

पल पल सुनहरे फूल खिलें,
कभी न हो कांटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
यही है संक्रांति पर हमारी शुभकामना.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
चिंटू मुन्नू जल्दी आओ,
तिल्ली के लड्डू गब-गब खाओ,
लूटेंगे खूब पतंग इस बार,
आया है मकर संक्राति का त्योहार.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं