विज्ञापन

Mahavir Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी महावीर जयंती? जानें सही तारीख और अनमोल वचन जो खोल देंगे सफलता का रास्ता

Mahavir Jayanti 2026 Date: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था. इसी पावन तिथि को जैन धर्म के लोग महावीर जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं.

Mahavir Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी महावीर जयंती? जानें सही तारीख और अनमोल वचन जो खोल देंगे सफलता का रास्ता
महावीर जयंती 2026
AI

Mahavir Jayanti 2026 Kab Hai: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था. इसी पावन तिथि को जैन धर्म के लोग महावीर जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं. भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश देकर मानवता को सही दिशा दिखाई. उनकी शिक्षाएं जीवन में सफलता, शांति और संतुलन पाने का मार्ग भी दर्शाती हैं. महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी, शोभ यात्रा और अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, इस साल महावीर जयंती कब मनाई जाएगी और सही तारीख क्या है. साथ ही हम आपको महावीर जी के कुछ अनमोल वचन बताने जा रहे है, जो जीवन में सफलता का रास्ता दिखाने में मदद करेंगे...

यह भी पढ़ें: Som Pradosh Vrat 2026: सोम से लेकर रवि प्रदोष व्रत तक का आखिर क्या होता है महत्व? जानें सिर्फ एक क्लिक में

कब है महावीर जयंती?

पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत आज यानी 30 मार्च को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर हो गई है. वहीं, इसका समापन 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

यहां पढ़िए महावीर जी के 5 अनमोल विचार

1. जीवन की कठिनाइयों के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं होता, हमारे दुख हमारे खुद के दोषों से उपजते हैं. जब हम अपनी गलतियों को सुधारते हैं, तभी सुख की ओर अग्रसर होते हैं.

2. यदि आपने किसी के साथ भलाई की है, तो उसे भूल जाना चाहिए. और यदि किसी ने आपके साथ बुरा किया है, तो उसे भी माफ कर आगे बढ़ना ही शांति का मार्ग है.

3. अतीत बीत चुका है और भविष्य अनिश्चित है; इसलिए वर्तमान में जागरूकता और समझदारी से जीना ही बुद्धिमानी है.

4. सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का साहस रखें, चाहे आपको अकेले ही क्यों न चलना पड़े; अंततः सत्य की ही विजय होती है.

5. असल में शत्रु हमारे अंदर ही रहते हैं। ये शत्रु- द्वेष, लालच, घमंड, क्रोध और नफरत है. खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से उत्तम होता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com