विज्ञापन

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए? हर फूल का है अलग महत्व, जानिए यहां

Mahashivratri: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवजी को फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि भगवान शिव को कौन‑कौन से फूल अर्पित करना शुभ होता है, और हर फूल का क्या विशेष महत्व माना गया है..

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए? हर फूल का है अलग महत्व, जानिए यहां
महाशिवरात्रि 2026

Mahashivratri 2026: आज यानी 15 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर पर भक्त शिवालयों में जाकर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मान्यता है कि भगवान शिव बेहद भोले और करुणामय हैं, और वे अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. कहा जाता है कि शिवजी को फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि भगवान शिव को कौन‑कौन से फूल अर्पित करना शुभ होता है, और हर फूल का क्या विशेष महत्व माना गया है..

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026 Vrat Katha: महाशिवरात्रि पर रखा है व्रत तो जरूर पढ़ें शिकारी चित्रभानु की कथा, महादेव बनाए रखेंगे अपना आशीर्वाद

1. धतूरे का फूल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को धतूरे के फल के साथ फूल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा अगर पति और पत्नि मिलकर महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करते हैं और फूल चढ़ाते हैं, तो उनकी मनोकामना पूरी होती है. साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी यह उपाय बेहद लाभकारी माना जाता है.

2. आंक का फूल

अगर आप लंबे समय से किसी रोग या बीमारी से परेशान हैं, तो आप शिव जी को लाल और सफेद आंकड़े के फूल अर्पित कर सकते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है और शरीर से रोग भी दूर होने लगते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. चमेली के फूल

शास्त्रों के अनुसार शिवजी को चमेली फूल भी अत्यंत प्रिय होता है. मनोकामना पूर्ति के लिए आप मन में इच्छा को बोलकर शिव जी को चमेली का फूल अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से लंबे समय की इच्छाएं पूर्ण होती हैं.

4. हरसिंगार 

घर में सुख-शांति पाने के लिए महाशिवरात्रि पर आप हरसिंगार का फूल अर्पित कर सकते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. 

5. बेला का फूल

अगर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं या फिर शादी-विवाह में रुकावटें पैदा हो रही हैं तो आप महाशिवरात्रि पर शिव जी को बेला का फूल अर्पित कर सकते हैं. इससे विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com