विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ, भोले बाबा की कृपा से दूर होंगे संकट

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर पूरे मनोभाव से भगवान शिव का पूजन किया जाता है. यहां जानिए इस स्तोत्र के पाठ से किस तरह शिव पूजा संपन्न होती है.

महाशिवरात्रि पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ, भोले बाबा की कृपा से दूर होंगे संकट
Mahashivratri 2025 Puja: महाशिवरात्रि पर पूरे मनोभाव से महादेव की पूजा संपन्न की जाती है.

Mahashivratri 2025: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत अधिक महत्व है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की तिथि है और इसलिए इस दिन भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. इस बार 26 फरवरी, बुधवार को यह व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है और इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. महाशिवरात्रि के दिन महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव तांडव स्तोत्र (Shiv Tandav Strotam) का पाठ किया जा सकता है. रूप से शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्त को जीवन में सफलता प्राप्त होती है. इसके अलावा, यह स्तोत्र पढ़ने से जीवन की कठिनाइयों और दुखों से मुक्ति मिलती है. हालांकि, महाशिवरात्रि के दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ शिव तांडव स्तोत्र के पाठ को बहुत शुभ माना जाता है. इससे न केवल आध्यात्मिक लाभ होता है बल्कि व्यक्तिगत जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति भी मिलती है. शिव तांडव स्तोत्र का पाठ विवाह में आ रही बाधाओं को भी दूर करता है.   

Maha Shivratri 2025: आज महाशिवरात्रि पर जानिए पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, जलाभिषेक का समय और भोले के प्र‍िय भोग

महाशिवरात्रि पर करें शिव तांडव स्तोत्र का पाठ | Shiv Tandav Stotram on Mahashivratri

।।शिव तांडव स्तोत्र।।

जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले

गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम् ।

डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं

चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम् ॥॥

जटाकटाहसम्भ्रमभ्रमन्निलिम्पनिर्झरी

विलोलवीचिवल्लरीविराजमानमूर्धनि ।

धगद्धगद्धगज्ज्वलल्ललाटपट्टपावके

किशोरचन्द्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम ॥॥

धराधरेन्द्रनंदिनीविलासबन्धुबन्धुर

स्फुरद्दिगन्तसन्ततिप्रमोदमानमानसे ।

कृपाकटाक्षधोरणीनिरुद्धदुर्धरापदि

क्वचिद्दिगम्बरे(क्वचिच्चिदम्बरे) मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥॥

जटाभुजङ्गपिङ्गलस्फुरत्फणामणिप्रभा

कदम्बकुङ्कुमद्रवप्रलिप्तदिग्वधूमुखे ।

मदान्धसिन्धुरस्फुरत्त्वगुत्तरीयमेदुरे

मनो विनोदमद्भुतं बिभर्तु भूतभर्तरि ॥॥

सहस्रलोचनप्रभृत्यशेषलेखशेखर

प्रसूनधूलिधोरणी विधूसराङ्घ्रिपीठभूः ।

भुजङ्गराजमालया निबद्धजाटजूटक

श्रियै चिराय जायतां चकोरबन्धुशेखरः ॥॥

ललाटचत्वरज्वलद्धनञ्जयस्फुलिङ्गभा

निपीतपञ्चसायकं नमन्निलिम्पनायकम् ।

सुधामयूखलेखया विराजमानशेखरं

महाकपालिसम्पदेशिरोजटालमस्तु नः ॥॥

करालभालपट्टिकाधगद्धगद्धगज्ज्वल

द्धनञ्जयाहुतीकृतप्रचण्डपञ्चसायके ।

धराधरेन्द्रनन्दिनीकुचाग्रचित्रपत्रक

प्रकल्पनैकशिल्पिनि त्रिलोचने रतिर्मम ॥॥

नवीनमेघमण्डली निरुद्धदुर्धरस्फुरत्

कुहूनिशीथिनीतमः प्रबन्धबद्धकन्धरः ।

निलिम्पनिर्झरीधरस्तनोतु कृत्तिसिन्धुरः

कलानिधानबन्धुरः श्रियं जगद्धुरंधरः ॥॥

प्रफुल्लनीलपङ्कजप्रपञ्चकालिमप्रभा

वलम्बिकण्ठकन्दलीरुचिप्रबद्धकन्धरम् ।

स्मरच्छिदं पुरच्छिदं भवच्छिदं मखच्छिदं

गजच्छिदांधकच्छिदं तमन्तकच्छिदं भजे ॥॥

अगर्व सर्वमङ्गलाकलाकदम्बमञ्जरी

रसप्रवाहमाधुरी विजृम्भणामधुव्रतम् ।

स्मरान्तकं पुरान्तकं भवान्तकं मखान्तकं

गजान्तकान्धकान्तकं तमन्तकान्तकं भजे ॥॥

जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्भुजङ्गमश्वस

द्विनिर्गमत्क्रमस्फुरत्करालभालहव्यवाट् ।

धिमिद्धिमिद्धिमिध्वनन्मृदङ्गतुङ्गमङ्गल

ध्वनिक्रमप्रवर्तित प्रचण्डताण्डवः शिवः ॥॥

दृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजङ्गमौक्तिकस्रजोर्

गरिष्ठरत्नलोष्ठयोः सुहृद्विपक्षपक्षयोः ।

तृणारविन्दचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोः

समं प्रव्रितिक: कदा सदाशिवं भजाम्यहम ॥॥

कदा निलिम्पनिर्झरीनिकुञ्जकोटरे वसन्

विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरः स्थमञ्जलिं वहन् ।

विमुक्तलोललोचनो ललामभाललग्नकः

शिवेति मंत्रमुच्चरन् कदा सुखी भवाम्यहम् ॥॥

निलिम्प नाथनागरी कदम्ब मौलमल्लिका-

निगुम्फनिर्भक्षरन्म धूष्णिकामनोहरः ।

तनोतु नो मनोमुदं विनोदिनींमहनिशं

परिश्रय परं पदं तदङ्गजत्विषां चयः ॥॥

प्रचण्ड वाडवानल प्रभाशुभप्रचारणी

महाष्टसिद्धिकामिनी जनावहूत जल्पना ।

विमुक्त वाम लोचनो विवाहकालिकध्वनिः

शिवेति मन्त्रभूषगो जगज्जयाय जायताम् ॥॥

इमं हि नित्यमेवमुक्तमुत्तमोत्तमं स्तवं

पठन्स्मरन्ब्रुवन्नरो विशुद्धिमेतिसंततम् ।

हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नान्यथा गतिं

विमोहनं हि देहिनां सुशङ्करस्य चिंतनम् ॥॥

पूजावसानसमये दशवक्त्रगीतं

यः शम्भुपूजनपरं पठति प्रदोषे ।

तस्य स्थिरां रथगजेन्द्रतुरङ्गयुक्तां

लक्ष्मीं सदैव सुमुखिं प्रददाति शम्भुः ॥॥

''इति श्रीरावण कृतम्''

॥शिव ताण्डव स्तोत्र संपूर्णम॥

शिव ताण्डव स्तोत्र के पाठ से लाभ

शिव तांडव स्तोत्र में भगवान शिव के द्वारा किए गए तांडव नृत्य की महिमा का वर्णन किया गया है. यह स्तोत्र राक्षसराज रावण ने भगवान शिव (Lord Shiva) की स्तुति में रचा था. शिव तांडव स्तोत्र का पाठ भगवान शिव की शक्ति और सौंदर्य की प्रशंसा के रूप में किया जाता है. शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से मानसिक शांति, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है. इसके पाठ से जीवन की परेशानियां और तनावों को दूर करने में मदद मिलती है. महाशिवरात्रि के दिन शिव ताण्डव स्तोत्र के पाठ से कई गुणा ज्यादा लाभ प्राप्त होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: