Prayagraj Mahakumbh Mela : इस बार महाकुंभ मेले की भव्यता और दिव्यता बढ़ाने लिए पहली बार 40,000 से अधिक चार्ज होने वाले बल्ब लगाए जा रहे हैं. ये बल्ब खुद चार्ज होते हैं और बिजली गुल होने पर भी प्रकाश देते हैं. अधिशासी अभियंता (कुम्भ) अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि शिविरों में दी जाने वाली बिजली व्यवस्था में इस बार सामान्य एलईडी बल्ब के साथ ही चार्ज होने वाले बल्ब भी उपयोग में लाने का निर्णय किया गया है.
उन्होंने आगे बताया कि इस बार पूरे मेला क्षेत्र में 40 से 45 हजार के बीच चार्ज होने वाले बल्ब भी लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि आमतौर पर एक चार्ज होने वाले बल्ब की कीमत लगभग 600 से 700 रुपये के बीच होती है, ऐसे में 45 हजार बल्ब लगाने पर करीब 2.7 करोड़ रुपए का खर्च होने की संभावना है. सिन्हा ने कहा कि शिविर के बाहर 2,000 'सोलर हाईब्रिड' लाइट लगाने की व्यवस्था की जा रही है. इससे बिजली जाने पर सोलर हाईब्रिड लाइटें मेले को जगमग करती रहेंगी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
वहीं, स्नानार्थियों और साधु संतों के साथ नहान के दौरान कोई भी अनहोनी न हो, इसके लिए पहली बार बड़ी संख्या में ‘हाईटेक' गोताखोरों की ड्यूटी लगाई जा रही है. महाकुम्भ मेले के दौरान 180 गोताखोर देश के विभिन्न हिस्सों से यहां आ रहे हैं, जबकि 40 गोताखोर पहले से ही यहां तैनात हैं. इस तरह कुल 220 गोताखोर हर वक्त पानी में सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड में. इसमें स्थानीय केवट से भी सहयोग लिया जाएगा, जो बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के 40 फुट की गहराई तक जाने में सक्षम हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं