विज्ञापन

Gau Mata Ke Upay: गोमाता से जुड़ा महाउपाय, जिसे करने पर बरसता है 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद

Gai Ke Upay: हिंदू धर्म में जिस गाय को ईश्वर के समान पूजनीय माना गया है, उसका सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय महत्व भी होता है. ज्योतिष के किन उपायों को करने से नवग्रहों का दोष दूर और सुख-सौभाग्य से जुड़ी कामनाएं पूरी होती हैं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Gau Mata Ke Upay: गोमाता से जुड़ा महाउपाय, जिसे करने पर बरसता है 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद
Gau Mata Ke Upay: गौमाता की पूजा से दूर होगा ग्रहों का दोष, जानें कैसे?
NDTV

Cow Astro Remedies: सनातन परंपरा में गाय, धेनु या फिर कहें गोमाता को अत्यंत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है. जिस गाय के प्रति पूर्णावतार माने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण का बेहद लगाव था, उनके बारे में मान्यता है कि वह सभी दोषों को दूर करके सुख-सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद देने वाली हैं. सनातन परंपरा में कामधेनु जैसी गाय का वर्णन मिलता है, जो सभी कामनाओं को पूरा करने वाली मानी गई हैं. धर्मशास्त्र के अनुसार जिस गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है, आइए उसकी सेवा और पूजा से जुड़े उन सरल सनातनी ज्योतिष उपायों के बारे में जानते हैं, जिसे करते ही जीवन से जुड़े कष्ट दूर और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

गौ माता के उपाय 

Latest and Breaking News on NDTV

तब दूर होगा नजर दोष 

हिंदू मान्यता के अनुसार गोमाता की पूंछ का बाल स्पर्श करने से व्यक्ति को बुरी से बुरी नजर दूर हो जाती है तो वहीं गाय के पैरों की धूल को माथे पर तिलक लगाने से सोया भाग जाग जाता है. मान्यता है कि इस उपाय को करने से गोमाता का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है और व्यक्ति को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किस्मत का पूरा साथ मिलता है. 

गाय के इस उपाय से सफल होंगे सारे काज

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलते समय आपको गाय या फिर बछड़े का दर्शन हो जाए तो इसे शुभ शकुन माना जाता है. मान्यता है कि गोमाता और उसके बछड़े का दर्शन करने से कार्य के सिद्ध होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में व्यक्ति को यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से निकलना हो तो उसकी सिद्धि के लिए व्यक्ति को गोमाता को गुड़ खिलाकर या फिर पानी पिलाकर आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए. 

गोमाता के इस उपाय से शुभ साबित होगी यात्रा 

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि घर से निकलते समय सामने से कोई गाय आती हुई दिखाई दे तो व्यक्ति को गोमाता को प्रणाम करने के बाद उन्हें अपने दाहिनी ओर से जाने देना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति की यात्रा सफल और लाभप्रद साबित होती है. 

रोटी का अचूक उपाय 

यदि आपके बनते हुए काम अक्सर अटक जाते हैं या फिर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको प्रतिदिन अपने किचन में बनी पहली रोटी गोमाता के लिए निकालना चाहिए. मान्यता है कि गाय को रोटी खिलाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. गोमाता के आशीर्वाद से व्यक्ति को भी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती है. 

गोपूजा से दूर होगा ग्रहों का दोष 

Latest and Breaking News on NDTV

ज्योतिष के अनुसार गोसेवा करने वाले साधक को कभी भी नवग्रहों से जुड़ा दोष नहीं लगता है. ऐसे में यदि आप शनि की ढैया या साढ़ेसाती से परेशान हैं तो आपको शनिवार के दिन काले रंग की गाय को तिल का लड्डू और गुड़ खिलाना चाहिए.  काले रंग की गाय की सेवा करने से संतान सुख की प्राप्ति भी होती है.

Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, आखिर कब से शुरू होगा खरमास? जानें इससे जुड़े नियम और महाउपाय

गाय के इन चीजों से बढ़ेगा गुडलक

हिंदू मान्यता के अनुसार सुख-सौभाग्य की कामना रखने वालों को अपने घर के दैनिक कार्यों के लिए गाय से जुड़ी चीजें जैसे दूध, दही, घी आदि का प्रयोग पूजन और भोजन आदि में जरूर करना चाहिए. इसी प्रकार पूजा के लिए गोबर, गोमूत्र का प्रयोग करना भी शुभ माना गया है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com