Lohri 2023: लोहड़ी मनाई जाएगी इस दिन, जानें मुहूर्त, व्रत कथा और महत्व

Lohri 2023: लोहड़ी का पर्व नए फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है. इस साल लोहड़ी का पर्व कब मनाया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त और कथा क्या है इसके बारे में जानते हैं.

Lohri 2023: लोहड़ी मनाई जाएगी इस दिन, जानें मुहूर्त, व्रत कथा और महत्व

Lohri 2023: लोहड़ी का पर्व इस दिन मनाया जाएगा.

Lohri 2023 Date, Time, Shubh Muhurat, Vrat katha: लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व में महज एक दिन का अंतर होता है. यानी लोहड़ी, मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है. यह पर्व सिख समुदाय के लिए बेहद खास होते है. लोहड़ी का पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है. दृक पंचांग के अनुसार, साल 2023 में लोहड़ी का पर्व 14 तारीख को मनाया जाएगा. वहीं मकर संक्रांति इस साल 15 जनवरी को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं कि साल 2023 में लोहड़ी का पर्व कब मनाया जाएगा और इसके लिए शुभ मुहूर्त और कथा क्या है. 

लोहड़ी 2023 डेट और शुभ मुहूर्त | Lohri 2023 Date, Shubh Muhurat

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल लोहड़ी का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 57 मिनट पर है. ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में लोहड़ी मनाई जाएगी और इस दौरान लोग अग्नि देवता की पूजा कर उसमें गेहूं की बालियां, मूंगफली इत्यादि डलते हैं और उत्साह पूर्वक लोहड़ी के चोरों को परिक्रमा करते हैं. इसके बाद वहां उपस्थित लोगों के बीच गजक, मूंगफली और मिठाइयां बांटी जाती है. इस दौरान लोग ढोल-नगाड़े बजाकर पर्व को सादगी से मनाते हैं.

Varshik Rashifal 2023: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल 2023, जानें सभी राशियों का हाल

लोहड़ी पर्व का महत्व | Importance of Lohri 2023

मान्यताओं के अनुसार, लोहड़ी का त्योहार मुख्य तौर पर नए फलस के आगमन की खुशी में मनाया जाता है. लोहड़ी पर्व के बाद धीरे-धीरे सर्दियों का मौसम खत्म होने लगता है. वहीं लोहड़ी के बाद से दिन बड़े होने लगते हैं. इसके अलावा लोहड़ी के रात को सूर्य देव का राशि परिवर्तन होता है और वे मकर राशि में प्रवेश करते हैं. जिसके बाद अगले दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है. इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी.

लोहड़ी 2023 कथा | Lohri 2023 Katha

लोहड़ी मनाने से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार 'पंजाब के मुगल जिले में दुल्ला नाम का एक डकैत था. वह लूटे गए सामान से गरीबों की मदद किया करता था. लोहड़ी का त्योहार दुल्ला भट्टी और सुंदड़ी के सम्मान में मनाया जाता है. इस दिन सुंदड़ी मुंदड़ी लोक गीत भी गाया जाता है.

Pradosh vrat 2023: कब है 2023 का पहला बुध प्रदोष व्रत, जानिए इस साल में कब-कब पड़ेगा प्रदोष व्रत

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)