Pradosh vrat 2023: कब है 2023 का पहला बुध प्रदोष व्रत, जानिए इस साल में कब-कब पड़ेगा प्रदोष व्रत

Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत 4 जनवरी को रखा जाएगा. आइए जानते हैं साल के पहले प्रदोष व्रत के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि समेत नए साल में पड़ने वाले सभी प्रदोष व्रत के बारे में.

Pradosh vrat 2023: कब है 2023 का पहला बुध प्रदोष व्रत, जानिए इस साल में कब-कब पड़ेगा प्रदोष व्रत

Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत है इस दिन.

Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत (Paush pradosh vrat 2023) 4 जनवरी बुधवार को रखा जाएगा. पंचांग के मुताबिक यह पौष माह का दूसरा प्रदोष व्रत होगा. पौराणिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन विधिवत शिवजी की उपासना करने पर सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं. इसके साथ ही भोलेनाथ की कृपा से जीवन में खुशहाली बरकरार रहती है. शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत से हर प्रकार के ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं कि साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत कब है और इस साल में कब-कब पड़ेगा प्रदोष व्रत.

बुध प्रदोष व्रत 2023 मुहूर्त Budh Pradosh Vrat 2023 Muhurat

दृक पंचांग के मुताबिक पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 3 जनवरी 2023 को रात 10 बजकर 01 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि त्रयोदशी तिथि का समापन 5 जनवरी 2023 को सुबह 12 बजे होगी. ऐसे में प्रदोष व्रत की पूजा के लिए उपयुक्त और उत्तम समय 4 जनवरी 2023 को है.

बुध प्रदोष व्रत मुहूर्त - शाम 05.47 - रात 08.29 (4 जनवरी 2023)

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में लगाएं ये पौधा, कुबेर देव होंगे प्रसन्न, आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़!

साल 2023 पड़ने वाले प्रदोष व्रत | Pradosh Vrat 2023 List

पौष प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 4 जनवरी 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

माघ प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 19 जनवरी 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

माघ प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 2 फरवरी 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

फाल्गुन प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 18 फरवरी 2023 (शनि प्रदोष व्रत)

फाल्गुन प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 4 मार्च 2023 (शनि प्रदोष व्रत)

चैत्र प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 19 मार्च 2023

चैत्र प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 3 अप्रैल 2023 (सोम प्रदोष व्रत)

वैशाख प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 17 अप्रैल 2023 (सोम प्रदोष व्रत)

वैशाख प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 3 मई 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

ज्येष्ठ प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 17 मई 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

ज्येष्ठ प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 1 जून 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

आषाढ़ प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 15 जून 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

आषढ़ प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 1 जुलाई 2023 (शनि प्रदोष व्रत)

Tulsi: तुलसी की पत्तियों को तोड़ने के हैं खास नियम, जानें सही विधि

सावन प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 14 जुलाई 2023

सावन प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 28 अगस्त 2023 (सोम प्रदोष व्रत)

अधिक मास प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 30 जुलाई 2023

अधिक मास प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 13 अगस्त 2023

भाद्रपद प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 12 सितंबर 2023 (भौम प्रदोष व्रत)

भाद्रपद प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 27 सितंबर 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

अश्विन प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 11 अक्टूबर 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

अश्विन प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 26 अक्टूबर 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

कार्तिक प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 10 नवंबर 2023

कार्तिक प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 24 नवंबर 2023

मार्गशीर्ष प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 10 दिसंबर 2023

मार्गशीर्ष प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 24 दिसंबर 2023

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)