करीना कपूर ने आज मकर संक्राति पर पापड़, अचार, खिचड़ी और हरी करी की स्वाद लिया. उन्होंने फैंस के साथ भी थाली शेयर की. एक्ट्रेस ने आज रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने भोजन की थाली शेयर करते हुए हुए एक स्टिकर भी शेयर किया, जिसमें लिखा था 'माई हार्ट इज फुल'. उन्होंने कई सालों से अपनी डाइटीशियन रुजुता दिवेकर को भी टैग किया. करीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ खाने की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट में रुजुता को टैग भी करती हैं.

वह करीना के साथ तब से काम कर रही हैं, जब से टशन (2008) में उनका 'साइज़-जीरो' फिगर ख़बरों में आया था. करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को दौरान भी वह उनकी डायटीशियन थीं. पिछले साल, करीना और उनकी बहन करिश्मा कपूर को रुजुता ने अपने घर पर एक विशेष महाराष्ट्रियन लंच के लिए इनवाइट किया था. करीना और करिश्मा दोनों ने सितंबर, 2022 में अपने आउटिंग से तस्वीरें साझा की थीं. करिश्मा ने अपनी थाली की एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा था, "महाराष्ट्रियन मील डे." उनके कैप्शन के साथ हैशटैग 'यम यम' भी था.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान-स्टारर लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही. फिल्म को बाद में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. हाल ही में हंसल मेहता के साथ करीना कपूर ने अपनी थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी की है. वहीं अपने अगले प्रोजेक्ट में वह कृति सेनन और तब्बू के साथ दिखेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं