Sun Transit in Aquarius 2026: सनातन परंपरा में सूर्य एक ऐसे देवता हैं, जिसके हमें प्रतिदिन प्रत्यक्ष दर्शन होते हैं. ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति, प्रशासनिक कौशल, नेतृत्व और पिता का कारक माना जाता है. नवग्रहों का राजा कहलाने वाला सूर्य आज मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर गये हैं. धार्मिक दृष्टि से जहां सूर्य का कुंभ राशि में जाना स्नान-दान आदि की दृष्टि से पुण्यदायी माना गया है, वहीं आध्यात्मिक दृष्टि से यह जीवन को शुभता और खुशहाली की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है. अगर बात करें ज्योतिष की तो उसके अनुसार कुंभ की यह संक्रांति कुछ लोगों के लिए गुडलक का तो कुछ लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन सकती है. आइए कुंभ संक्रांति का धार्मिक महत्व, उससे पड़ने वाले राशियों पर प्रभाव और इससे जुड़े पूजा के उपाय और नियम आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.
कुंभ संक्रांति : 13 फरवरी 2026, शुक्रवार
कुंभ संक्रांति पुण्यकाल : प्रात:काल 06:35 से लेकर दोपहर 12:18 बजे तक
कुंभ संक्रांति का महापुण्यकाल: प्रात:काल 06:35 से 08:29 बजे तक
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: 13 फरवरी 2026 को प्रात:काल 04:14 बजे
कुंभ संक्रांति पर क्या करें
- कुंभ संक्रांति वाले दिन किसी जल तीर्थ पर जाकर स्नान करें.
- कुंभ संक्रांति वाले दिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर विशेष रूप से सूर्याष्टकं या फिर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
- कुंभ संक्रांति वाले दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति अन्न, वस्त्र और धन आदि का दान करें.
कुंभ संक्रांति पर क्या न करें
- कुंभ संक्रांति वाले दिन सूर्योदय के बाद दिन में सोने की गलती न करें.
- कुंभ संक्रांति वाले दिन बगैर स्नान किए हुए अपवित्र अवस्था में न रहें और न ही गंदे वस्त्र धारण करें.
- कुंभ संक्रांति के दिन अपने पिता और पिता समान व्यक्ति अनादर न करें.
- कुंभ संक्रांति के दिन किसी नये काम की शुरुआत न करें.
- कुंभ संक्रांति के दिन किसी भी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद न करें.
- कुंभ संक्रांति के दिन यदि किसी जरूरमंद की मदद न कर पाए तो उसके सामने विनम्रता से हाथ जोड़ लें, भूलकर भी उसका अपमान न करें.
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर इन 7 राशियों की संवारेगा किस्मत
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर जहां मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ के लिए शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है. सूर्य के कुंभ के राशि में जाते ही इन राशियों को करियर-कारोबार से लेकर आम जीवन में शुभता और सौभाग्य की प्राप्ति होगी. इन राशियों को सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में फायदा होने की उम्मीद बंधेंगी. घर-परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बन रहेगा. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी
किन राशियों को रहना होगा सावधान?
सूर्य के कुंभ राशि में जाते ही कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को आने वाले एक महीने तक अपने करियर और कारोबार में विशेष सावधानी बरतनी होगी. सूर्य का कुंभ राशि में गोचर इनके जीवन में कुछेक परेशानियों को बढ़ा सकता है. ऐसे में इन्हें इस पूरे महीने बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं