Kedarnath Helicopter Service: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खेले जाएंगे. इसी तरह से 23 में को हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे. यात्रा को लेकर लगातार तैयारियां जोरों पर है. आम लोगों के साथ श्रद्धालु और व्यापारी चार धाम यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हैं, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से ऑपरेट होती है. यहां से शटल सेवा दी जाती है जहां पर श्रद्धालु केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंचते हैं. केदारनाथ हेली सेवा के लिए 11 अप्रैल से बुकिंग शुरू होगी. चलिए आपको बताते हैं कहां और कैसे करें बुकिंग.
केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कहां करें
केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग 11 अप्रैल, 2026 से दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी. यह बुकिंग heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट के माध्यम से ही होगी, जो 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए मान्य है. चारधाम पंजीकरण अनिवार्य है और एक आईडी पर अधिकतम 6 टिकट बुक किए जा सकते हैं.
केदारनाथ हेली सेवा की टिकट कैसे बुक करें
- आधिकारिक वेबसाइट- heliyatra.irctc.co.in का उपयोग करें.
- प्रक्रिया- पहले उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर पंजीकरण करें, फिर IRCTC पर लॉग इन करें और स्लॉट बुक करें.
- गुप्तकाशी- 12,762 करीब (आने-जाने का)
- फाटा- 10,164 करीब (आने-जाने का)
- शेरसी- 6,390 करीब (आने-जाने का)
चार धाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश यात्रा करने पहुंचते हैं. केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग करने के लिए श्रद्धालुओं में काफी होड़ रहती है, ऐसे समय में साइबर ठगी करने वाले भी एक्टिवेट हो जाते हैं. पिछले साल भी साइबर ठगी करने वालों ने लोगों से आईआरसीटीसी जैसी हूबहू वेबसाइट बनाई और लोगों से ठगी की इसी तरह व्हाट्सएप पर फर्जी नंबर और बुकिंग का लालच देकर ठगी की गई. वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लोगों को हेली सेवा के टिकट सस्ते दामों या फिर जल्द से जल्द देने के नाम पर ठगी करने की कोशिश की गई.
यह भी पढ़ें:- Char Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा 2026 खुलने और बंद होने की तारीखें, जानिए रजिस्ट्रेशन और पूरा शेड्यूल
हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस सख्त कदम उठा रही है. ऐसी कई फर्जी वेबसाइट और नंबर ब्लॉक किए गए हैं, जो साइबर ठगी करने की फिराक में थे. उत्तराखंड में नागरिक उड्डयन विभाग यानी युकाडा के सीईओ आशीष चौहान और एनडीटीवी को बताया कि हेली सेवा को सुरक्षित बनाने को लेकर कई कदम उठाए हैं. इसके अलावा लोगों से ठगी ना हो इसको लेकर भी गाइडलाइन तैयार की गई है. आशीष चौहान ने बताया कि हेली सेवा के टिकट बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशयल वेबसाइट से ही टिकट बुकिंग करें. सीईओ आशीष चौहान ने एनडीटीवी को बताया कि एक व्यक्ति 12 टिकट बुक कर सकता है, लेकिन उसको दो बार अपना आईआरसीटीसी पर लॉगिन करना होगा, जिसमें पहली बार 6 और दूसरी बार भी 6 टिकट बुक कर सकता है. अगर, कोई व्यक्ति हेली सेवा का टिकट बुक करवाता है और किसी कारणवश वह यात्रा में नहीं आता है, तो ऐसे में टिकट के पैसे 5 से 7 दिन के अंदर वापस हो जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं