Kanya Pujan 2026: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि‑विधान से पूजा करने का विधान है. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. इस साल दुर्गा अष्टमी 26 मार्च और नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी. कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उन्हें दक्षिणा के साथ‑साथ क्षमता अनुसार उपहार भी दिए जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, यदि राशि के अनुसार कन्याओं को उपहार दिए जाएं, तो मां दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि के जातकों को कन्या पूजन के दौरान कौन‑सी वस्तुएं उपहार में देनी चाहिए. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन के दौरान रखें इन 4 नियमों का ध्यान, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, बनाए रखेंगी अपनी कृपा
1. मेष राशि
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं कि कन्या पूजन में मेष राशि के जातकों को कन्याओं को अनार का फल देना चाहिए.
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार में अमरूद या नाशपाती का फल देना चाहिए.
3. मिथुन राशि
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं कि कन्या पूजन में मिथुन राशि के जातक बच्चों को कॉपी, पैन, पेंसिल समेत पढ़ाई से संबंधित चीजें उपहार में दे सकते हैं.
4. कर्क राशि
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार कर्क राशि के लोग कन्या पूजन में बच्चों को दूध से बनी चीजें दे सकते हैं.
5. सिंह राशि
सिंह राशि के जातक कन्या पूजन में बच्चों को गुड़ और मूंगफली से बनी गजक या अन्य चीजें दे सकते हैं.

6. कन्या राशि
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं कि कन्या पूजन में कन्या राशि के जातक मूंग की दाल का हलवा या लड्डू दे सकते हैं.
7. तुला राशि
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार तुला राशि के लोग कन्या पूजन में बच्चों को साबुदाने, मखाने और चावल की खीर दे सकते हैं.
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक कन्या पूजन में बच्चों को चेरी या स्ट्रॉबेरी से बनी मिठाइयां दे सकते हैं.
9. धनु और मीन राशि
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार धनु और मीन राशि के लोग कन्या पूजन में बच्चों को केला, पपीता या चने की दाल से बनी हुई मिठाइयां दे सकते हैं.
10. मकर और कुंभ राशि
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार कन्या पूजन में मकर राशि के लोगों को काले अंगूर और कुंभ राशि के लोगों को हरे अंगूर देने चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं