विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के वो 5 कड़े नियम, जिन्हें भूलकर भी नहीं तोड़ते शिवभक्त, जमीन पर रखने से खंडित होता है जल

इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी. 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. ऐसे में जानिए किन नियमों का पालन करना होता है और इसकी क्या मान्यता है.

कांवड़ यात्रा के वो 5 कड़े नियम, जिन्हें भूलकर भी नहीं तोड़ते शिवभक्त, जमीन पर रखने से खंडित होता है जल
कांवड़ यात्रा
file photo

सावन का महीना शुरू होने वाला है. सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है. सावन में लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर जाते हैं और गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी. 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. ऐसे में कांवड़ लेने जाने वालों को बहुत से नियमों का पालन करना पड़ता है. चलिए आपको बताते हैं अगर आप कांवड़ लेने जा रहे हैं तो किन नियमों का पालन करना होगा और इसकी क्या मान्यता है.

कांवड़ को जमीन पर न रखना

गंगाजल से भरी कांवड़ को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखा जाता है. विश्राम के समय इसे पेड़ की शाखाओं या स्टैंड पर लटकाया जाता है. अगर, यह जमीन को छू जाए, तो कांवड़ खंडित मानी जाती है और भक्त को फिर से नया जल भरना पड़ता है.

खान-पान और नशा

यात्रा के दौरान पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें. कांवड़ लेने जाने वाले प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा, तंबाकू और किसी भी प्रकार के नशे से पूरी तरह दूर रहें. कुछ लोग भांग या अन्य नशे का सेवन करते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार इसे वर्जित माना गया है.

चमड़े की वस्तुओं का निषेध

कावड़िए चमड़े से बनी किसी भी वस्तु जैसे बेल्ट, जूते या पर्स का उपयोग नहीं कर सकते. यात्रा के समय केवल नंगे पैर चलने की परंपरा है.

पहनावा और शारीरिक शुद्धता

पूरे सफर में नंगे पैर चलना अनिवार्य माना जाता है. भगवा या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें. अगर रास्ते में शौच जाना पड़े, तो उसके बाद गंगाजल से स्नान या आचमन करके खुद को पवित्र करना जरूरी है. इस दौरान बाल और नाखून नहीं काटे जाते.

यह भी पढ़ें:- सावन में घर लाने वाले हैं शिवलिंग? पहले जान लें ये जरूरी नियम, तभी मिलेगी शुभ फल की प्राप्ति 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanwar Yatra, Kanwar Yatra 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com