- अभिजीत दीपके ने छात्र नेता देवेंद्र महतो से वीडियो कॉल पर बात की है.
- उनका कहना है कि वह आंदोलन को समर्थन करते हैं, लेकिन उसे हाईजैक नहीं करना चाहते.
- देवेंद्र महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दीपके ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत की है. अभिजीत दीपके का कहना है कि वह झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हैं, लेकिन हमें उनके आंदोलन को हाईजैक नहीं करना है. इसके नेता देवेंद्र महतो हैं. अभिजीत ने सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर झारखंड पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज का विरोध भी किया है. बता दें कि देवेंद्र महतो झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.
अभिजीत दीपके ने किया समर्थन
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए बताया 'मेरी कल देवेंद्र महतो से बात हुई है. रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान केवल पानी की बौछारें ही नहीं बल्कि आंसू गैस का भी इस्तेमाल भी किया गया, लाठीचार्ज भी हुआ. देवेंद्र महतो की स्थिति बहुत खराब है. जो देवेंद्र नौ दिनों से अनशन पर थे, उन पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, उनके सीने में दर्द हो रहा है. उनसे बात करके मुझे बहुत बुरा लगा. जंतर-मंतर हो या झारखंड सरकार, वे छात्रों के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं, छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जाता है, यह मुझे समझ नहीं आता. जब कोई राजनीतिक दल आंदोलन करता है तब आप लाठीचार्ज नहीं करते, लेकिन जब छात्र आंदोलन करते हैं तो आप आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करते हैं.'
देवेंद्र भाई, आपके साहस और हौसले को हमारा सलाम!
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) August 11, 2026
आप झारखंड के युवाओं की आवाज़ और प्रेरणा हैं। इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती से आपके साथ खड़े हैं। देश को आप जैसे साहसी और संघर्षशील युवाओं की बहुत ज़रूरत है।
आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। देश को आपकी ज़रूरत है। https://t.co/SzccuGBf3i
झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र महतों हैं: अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने कहा 'झारखंड में जो छात्र आंदोलन कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं, हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं. झारखंड में जो कुछ भी चल रहा है, उसके नेता देवेंद्र महतो हैं, उन्होंने इस आंदोलन का बहुत अच्छे तरीके से नेतृत्व किया है. उन्हें जो भी मदद चाहिए और उनका समर्थन करने का काम हमारी टीम वहां कर रही है. हमारा उद्देश्य यह है कि नए चेहरे कैसे सामने आएं और नए छात्र कैसे खड़े हों इस पर है. हमें उनके आंदोलन को हाईजैक नहीं करना है.' दरअसल, इस बात की चर्चा तेज थी कि क्या अभिजीत दीपके झारखंड जाकर छात्रों के आंदोलन को समर्थन करेंगे.
अभिजीत दीपके इस बयान को एक तरह से उसी का जबाव माना जा रहा है. जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह झारखंड छात्र आंदोलन को समर्थन करते हैं, लेकिन उनके आंदोलन को हाईजैक नहीं करना.
ये भी पढे़ंः वो हाथ पर लाठी चला रहे थे...रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताई आपबीती, माथा फूटा, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं