विज्ञापन

Kala Dhaga: किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा? जानिए क्या हो सकता है उल्टा असर

Kala Dhaga: ज्योतिष के अनुसार काला धागा हर किसी के जीवन पर अलग-अलग असर डालता है. काला धागा किसी के लिए अच्छा होता है तो किसी के अच्छा नहीं माना जाता.

Kala Dhaga: किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा? जानिए क्या हो सकता है उल्टा असर
Kala Dhaga
file photo

Kala Dhaga: काला धागा भारतीय ज्योतिष में बहुत महत्व रखता है. माना जाता है कि इसे पहनने से नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है और जीवन में संतुलन बना रहता है, लेकिन इसका ग्रहों से भी गहरा संबंध होता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह हमारे जीवन पर अलग-अलग असर डालता है. काला धागा खास तौर पर शनि, राहु और केतु से जुड़ा माना जाता है, जो कर्म, परेशानियों और छिपे हुए अवरोधों पर असर डालते हैं. चलिए आपको बताते हैं काला धागा किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए.

ग्रहों से काले धागे का संबंध

शनि- काला रंग शनि देव से जुड़ा होता है, काला धागा पहनने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, इससे जीवन में आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं और स्थिरता आती है.

राहु और केतु- ये छाया ग्रह हैं, जो अचानक बदलाव और भ्रम पैदा करते हैं, काला धागा इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद करता है.

मंगल- कुछ मान्यताओं के अनुसार, काला धागा मंगल के गुस्से और जल्दबाजी वाले स्वभाव को भी शांत करता है. अगर आपकी कुंडली में इन ग्रहों का असर ज्यादा है, तो काला धागा पहनना उनके बुरे प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है.

काला धागा किस राशि वालों के लिए फायदेमंद है?

मकर और कुंभ- इन राशियों के लोग काला धागा पहने तो जीवन में अनुशासन और स्थिरता बढ़ती है.

मेष और वृश्चिक- अगर कुंडली में मंगल कमजोर या खराब स्थिति में है, तो काला धागा गुस्सा और आक्रामक स्वभाव को संतुलित करने में मदद कर सकता है.

मिथुन और कन्या- जिन लोगों को बातचीत में दिक्कत या बार-बार गलतफहमियां होती हैं, उनके लिए काला धागा बुध ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने में सहायक माना जाता है.

राहु-केतु से परेशान लोग- अगर किसी की कुंडली में राहु या केतु के कारण उलझन, देरी या बाधाएं आ रही हों, तो काला धागा पहनना इन परेशानियों को कम करने में मददगार माना जाता है.

यह भी पढ़ें:-  Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर करने जा रहे हैं गंगा स्नान तो जान लें सही नियम और क्या करें, क्या न करें?

किन राशियों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए?

सिंह राशि- इस राशि के स्वामी सूर्य होते हैं. सूर्य ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक है, काला धागा पहनने से सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ सकता है. इसलिए सिंह राशि वालों को काला धागा पहनने से बचने की सलाह दी जाती है.

धनु और मीन राशि- इन दोनों राशियों के स्वामी गुरु हैं. गुरु ज्ञान, धर्म और आध्यात्मिकता का प्रतीक होता है. इन राशियों के लिए पीला या केसरिया रंग ज्यादा शुभ माना जाता है. काले धागे की बजाय हल्के और पवित्र रंग इनके लिए बेहतर होते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com