- काले धागे को आमतौर पर नकारात्मकता को दूर रखने के लिए पहना जाता है.
- लड़के-लड़कियां शौक में भी काला धागा बांध लेते हैं.
- ज्योतिष शास्त्र में इन राशियों को काला धागा ना पहनने की सलाह दी जाती है.
Astrology: अक्सर लोगों को हाथ या पैर में काला धागा बांधे देखा जाता है जिसके लोगों के अनुसार अपने-अपने अलग कारण हैं और जिससे विभिन्न मान्यताएं जुड़ी हैं. कुछ लोगों का मानना है कि काला धागा (Kala Dhaga) बांधने से नकारात्मकता उनसे दूर रहती है, कुछ कहते हैं कि इससे नजर नहीं लगती तो कुछ हाथ या पैरों के दर्द से निवारण का कारण देते हुए काला धागा बांधना पसंद करते हैं. वहीं, ग्रहों की दिशा और राशि (Zodiac Signs) के आधार पर भी काला धागा (Black Thread) बांधा जाता है.
कई बार लोग अनजाने में शौक के चलते भी काला धागा बांध लेते हैं जबकि धार्मिक दृष्टि से काले धागे को इस तरह बिना सोचे-समझे पहननने की भूल नहीं करनी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी दो राशियां हैं जिनका काला धागा पहनना बेहद अशुभ माना जाता है. चाहे काले धागे पर किसी तरह का लॉकेट या भगवान की प्रतिमा ही क्यों ना लगा ली जाए लेकिन इन दो राशि के जातकों का काला धागा पहनना अनिष्ट घटने का संकेत माना जाता है. इनका जीवन मुश्किलों से भरा होने के आसार बढ़ जाते हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
इन दो राशियों को नहीं बांधना चाहिए काला धागा
वृश्चिक (Scorpio)माना जाता है कि वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है. मंगल ग्रह को धार्मिक मान्यतानुसार मंगल देव भी कहते हैं. मंगल ग्रह का काले रंग से बैर माना जाता है. इस चलते इस राशि के जातकों को काला धागा पहनने से परहेज करने की सलाह दी जाती है.
मेष (Aries)वृश्चिक राशि की ही तरह मेष राशि के स्वामी भी मंगल देव अथवा मंगल ग्रह हैं. काले रंग से मंगल देव रुष्ट हो जाते हैं इसलिए मेष राशि के लोगों को भी हाथ या पैर में काला धागा नहीं बांधना चाहिए. इतना ही नहीं, माना जाता है कि इस राशि के लोग यदि काला धागा पहनें तो जीवन में परेशानियां कई गुना बढ़ सकती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
नवरात्रि पर IRCTC की यात्रियों को सौगात, अब ट्रेन में मिलेगी व्रत की थाली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं