सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ की गई पूजा-पाठ, दान और विशेष उपायों का कई गुना पुण्य फल मिलता है. आज यानी 29 जून, सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा का पावन पर्व है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने के साथ कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, विशेष रूप से जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर या अशुभ प्रभाव में हो, उन्हें इस दिन कुछ सरल उपाय अवश्य करने चाहिए.
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय
चंद्रमा को दें अर्घ्यज्योतिषाचार्य के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा की शाम चंद्रमा उदय होने के बाद जल से अर्घ्य देना शुभ माना जाता है. यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जिनकी जन्मकुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है. ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
चंद्रदेव को खीर का भोग लगाएंपूर्णिमा की रात चंद्रमा को खीर का भोग लगाना भी शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-शांति आती है.
मानसिक शांति के लिए करें ये उपायअगर मन अशांत रहता है या मानसिक तनाव बना रहता है, तो चंद्रदेव को जल, दूध, धूप, दीप और सफेद पुष्प अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक सोच विकसित होती है.
शिवलिंग पर चढ़ाएं दूध और चावलज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है. आज सोमवार भी है. सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है. इस अवसर पर शिवलिंग पर कच्चा दूध और चावल अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं.
दान-पुण्य का भी है विशेष महत्वइन सब से अलग इस दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़े, चप्पल-जूते, छाता और आम जैसे मौसमी फलों का दान करना पुण्यदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में समृद्धि के मार्ग खुलते हैं.
इन बातों का रखें ध्यानज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आगे बताते हैं, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए. इस दिन तामसिक भोजन, प्याज और लहसुन के सेवन से बचना बेहतर माना गया है.
यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और स्नान-दान का समय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं