Khatu Shyam Mandir in Delhi: राजस्थान के खाटू श्याम बाबा की ख्याति दूर दूर तक फैली है और रोजाना सैकड़ों भक्त बाबा के दर्शन के लिए वहां पहुंचते हैं. हालांकि अब दिल्ली के लोग अगर समय की कमी के कारण बाबा के दर्शन के लिए राजस्थान नहीं जा पा रहे हैं तो वे दिल्ली में ही श्याम बाबा के दर्शन कर सकते हैं. दिल्ली के अलीपुर में खाटू श्याम बाबा (Delhi Me Kaha Hai Khatu Shyam Baba Ka Mandir ) का भव्य और अद्भुत मंदिर तैयार किया गया है. यह मंदिर राजस्थान के मंदिर जैसा ही है. खाटू श्याम बाबा का यह मंदिर राजधानी दिल्ली के अलीपुर (Kaha Hai Delhi Dham) इलाके में स्थित है, जिसका नाम खाटू श्याम दिल्ली धाम है. जीटी करनाल रोड किनारे स्थित तिबोली गार्डन के पास एक लाख वर्ग गज भूमि में बना खाटू श्याम मंदिर लाखों भक्तों की दर्शन के लिए भीड़ लगती है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर ishq_h_delhi अकाउंट पर इस मंदिर की खूबियों को शेयर किया गया है. आइए जानते हैं इस मंदिर की क्या है खासियत ( Delhi Dham Me Kya Kya Hai).
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कहां है दिल्ली धाम
दिल्ली में खाटू श्याम बाबा का मंदिर अलीपुर में है और इसे दिल्ली धाम कहा जाता है. जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से आसानी से इस मंदिर तक पहुंचा जा सकता है. इस मंदिर की स्थापना वर्ष 2022 में मार्च महीने में हुई थी. इस मंदिर में शाम के समय 1100 मोमबत्तियों की रोशनी में बाबा के दर्शन किया जा सकता है. यहां की अन्य खासियतों में फ्लावर शाप, गर्भ गुफा में बाबा के दर्शन, 1500 किलो अष्टधातु से बनी शिलापट, यज्ञशाला, राधिका वाटिका और गौशाला शामिल हैं. इस मंदिर में 36 धाम और 36 घाट और कई मंजिला आधुनिक धर्मशाला है.
दिल्ली में मकान और दुकान बनाने की मनौती
यह मंदिर दिल्ली में मकान और दुकान बनाने की मनौती मांगने के लिए प्रसिद्ध है. बड़ी संख्या में लोग देश की राजधानी में अपना घर या दुकान बनाने की मनोकामना लेकर इस मंदिर में पहुंचते हैं. मनोकामना पूरी करने के लिए बाबा के मंदिर में ईट रखकर अर्जी लगाते हैं.
भंडारे की सुविधा
दिल्ली धाम में खाटू श्याम मंदिर में भक्तों के लिए 24 घंटे भंडारे की सुविधा भी उपलब्ध है. यहां खाटू श्याम मंदिर सुबह 5 बजकर 30 मिनट से लेकर रात को 9 बजे तक खुला रहता है. आप जब चाहे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं