Holika Dahan: रंगों का त्योहार हर किसी के जीवन में कई खुशियां लेकर आता है. हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसी के साथ होली उत्सव की शुरुआत होती है. होलिका दहन की अग्नि को पवित्र माना जाता है और उससे प्राप्त भस्म यानी राख को भी शुभ समझा जाता है. अक्सर लोग होली की राख को सिर्फ राख मानकर उसके महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह भस्म सकारात्मक एनर्जी से भरपूर होती है.
यह भी पढ़ें:- Holi Special Buses 2026: होली पर दिल्ली से प्रयागराज के लिए UP रोडवेज चलाएगा स्पेशल बसें, यहां जानिए रूट-टाइमिंग और लिस्ट
इस बार रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को है. ऐसे में होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा. इस मौके पर लोग उपले, लकड़ियां जैसे और भी सामान आग में जलाते हैं. इसके पीछे मान्यता है कि, ऐसा करने से घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. होलिका दहन के बाद की राख को लेकर भी एक मान्यता है. होली की राख को घर पर लेकर आने से कई फायदे मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं होली की राख के उपाय और होली की राख का क्या महत्व होता है.
होलिका की राख से करें ये उपाय
होलिका की राख को पूरे घर में छिड़कने से परिवार के बीच मनमुटाव नहीं होता है. ऐसा करते समय आपको कोई ना देखे इस बात का ख्याल रखें. घर में क्लेश नहीं होता है. सामंजस्य भी बना रहता है और परिवार में प्यार बढ़ता है. वहीं, अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु की महादशा चल रही है, तो एक मुट्ठी होलिका की राख को शिवलिंग पर चढ़ा दीजिए. इससे काम काज में आ रही बाधा दूर होती है.
होलिका दहन की राख को तांबे के 7 छेद वाले सिक्के में एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दीजिए. ऐसा करने से घर की तरक्की में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है. होलिका दहन की राख को आप नमक और राई लगाकर घर के किसी गुप्त स्थान पर रख दीजिए, ऐसा करने से घर पर आने वाली बाधा दूर होती है. अगर घर में कोई बीमार रहता है तो इस राख को पूर्णिमा तक उसके माथे पर लगा दीजिए.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं