विज्ञापन

Holi Aur Hanuman: होली की रात आखिर किस पूजा से प्रसन्न होंगे बजरंगी और देंगे मनचाहा वरदान?

Holi Puja Tips: होली पर तमाम देवी-देवताओं की पूजा के साथ हनुमत साधना का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. इस साल मंगलवार के दिन होलिका दहन का पर्व होने के कारण यह साधना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जा रही है. होली की रात बजरंगी को प्रसन्न करने वाले सरल सिद्ध उपाय जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Holi Aur Hanuman: होली की रात आखिर किस पूजा से प्रसन्न होंगे बजरंगी और देंगे मनचाहा वरदान?
Holi Puja Ke Upay: होली पर हनुमान जी की पूजा कैसे करें?
NDTV

Holi Par Hanuman Ji Ki Puja Kaise Karen: हिंदू धर्म में होली सिर्फ रंग और उमंग भर का पर्व नहीं है, बल्कि यह साधना से सिद्धि का भी पर्व माना जाता है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानि होलिका दहन की रात का समय तमाम तरह की साधना और पूजा के उपाय के लिए अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है. इस साल यह पर्व 03 मार्च 2026, मंगलवार के दिन पड़ने जा रहा है, जो कि सभी संकटों को हरने वाले पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है. ऐसे में यदि आपके जीवन में किसी भी प्रकार का कोई संकट चल रहा है या फिर आपकी कोई मनोकामना है तो आपको होली की रात हनुमान जी की पूजा से जुड़े सरल सनातनी उपाय जरूर करने चाहिए. 

चमेली के तेल और चालीसा का उपाय 

Latest and Breaking News on NDTV

यदि आप चाहते हैं कि हनुमान जी आपके सारे दुख-संकट को चुटकी बजाकर दूर कर दें तो आपको इस साल होली की रात हनुमत साधना से जुड़ा उपाय जरूर करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति होलिका दहन की रात को तन-मन से पवित्र होकर हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करता है तो बजरंगी शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं. होली की रात अपनी हनुमत साधना को सफल करने के लिए सबसे पहले तन-मन से पवित्र ​हो जाएं.

इसके बाद हनुमान जी के चित्र या मूर्ति के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ सात बार पाठ करें. चालीसा पाठ करने के बाद हनुमान जी की आरती करके अपनी कामना बजरंगी के सामने कहें. मान्यता है कि होली की रात किया गया उपाय शीघ्र ही सफल और सिद्ध होता है. 

बजरंग बाण से हर काम होगा आसान 

Latest and Breaking News on NDTV

यदि आप ​इन दिनों किसी बड़ी समस्या के चलते परेशान चल रहे हैं तो आपके लिए होली की रात की जाने वाली हनुमत साधना रामबाण साबित हो सकती है. सभी प्रकार के संकटों को दूर करने के लिए व्यक्ति को होलिका दहन की रात से हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने के बाद पूरे 40 दिनों तक प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए. बजरंगी की पूजा का यह उपाय आपको सभी बलाओं से बचाता हुआ सुख-सौभाग्य प्रदान करेगा. 

Holashtak 2026: आज से लग गया होलाष्टक, जानें 8 दिनों तक क्या करें और क्या न करें?

सिंदूर के चोला से चमकेगी किस्मत

हिंदू मान्यता के अनुसार होली के पावन अवसर पर पवनपुत्र हनुमान जी वरदान देने की मुद्रा में होते हैं, इसीलिए इस दिन की जाने वाली हनुमत साधना शीघ्र ही सफल और सिद्ध होती है. यदि आपको लगता है कि आपका भाग्य इन दिनों आपसे रूठा हुआ है तो आपको उसे मनाने या फिर कहें बजरंगी की कृपा से सुख-सौभाग्य को पाने के लिए हनुमान जी की पूजा में विशेष रूप से सिंदूर का चोला चढ़ाकर गुड़-चने का भोग लगाना चाहिए. इसके बाद चमेली के तेल का दीया जलाकर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने रुद्राक्ष की माला से 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जप करें. हनुमान जी की पूजा का यह उपाय सभी कामनाओं को शीघ्र ही पूरा करता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com