Guru Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है. गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन (Guru Rashi Parivartan) खास महत्व रखता है. ज्योतिष के अनुसार बीते 12 अप्रैल को गुरु ग्रह (Guru Grah) अपनी स्वराशि मीन (Pisces) में प्रवेश कर चुके हैं. मीन राशि में बृहस्पति 22 अप्रैल, 2023 तक रहने वाले हैं. देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) का हर साल राशि परिवर्तन होता है. गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन (Jupiter zodiac changes) से जहां कुछ राशियों को उनकी कृपा दृष्टि रहती है, वहीं कुछ के लिए अशुभ साबित भी होता है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक गुरु ग्रह (Jupiter Planet) कुछ राशियों पर 22 अप्रैल 2023 तक मेहरबान रहने वाले हैं.
गुरु का राशि परिवर्तन इन 4 राशियों के लिए है बेहद शुभ | Guru Rashi Parivartan 2022 is very auspicious for these 4 zodiac signs
मेष (Aries)- इस राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होने वाला है. इस दौरान पुराने आर्थिक निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. बिजनेस में आर्थिक उन्नति के प्रबल योग बनेंगे. आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है. दांपत्य और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वृषभ (Taurus)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को देवरगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. अप्रैल 2023 तक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी. गुरु राशि परिवर्तन की अवधि में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी करने वालों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन का लाभ प्राप्त हो सकता है. बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
कर्क (Cancer)- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन की अवधि में कर्क राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. इस दौरान आय में वृद्धि और यश की प्राप्ति हो सकती है. साझेदारी वाले बिजनेस में मुनाफा हो सकता है. पारिवारिक कष्टों से निजात मिल सकती है. धन के आगमन का रास्ता साफ होगा. करियर में भरपूर तरक्की का योग बनेगा.
कन्या (Virgo)- अप्रैल 2023 तक का समय कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु राशि परिवर्तन के दौरान शुभ समाचार मिलेगा. दैनिक आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. रोजगार में विस्तार हो सकता है. बिजनेस में आर्थिक प्रगति होने की प्रबल संभावना रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा और यश की प्राप्ति होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं