ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह अपने निश्चित काल के बाद राशि परिवर्तन करता है. इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. किसी के लिए इसके परिणाम शुभ होते हैं, तो किसी को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानी 2 जून को 12 साल बाद गुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. अभी तक गुरु मिथुन राशि में थे और अब कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं. गुरु गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि के लिए गुरु गोचर शुभ और किसके लिए अशुभ रहेगा. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है.
आधी रात में गुरु गोचर
ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानी 2 जून को आधी रात के बाद 2 बजकर 25 मिनट पर गुरु मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिषाचार्य गौरव बताते हैं कि गुरु कर्क राशि में उच्च अवस्था में होते हैं और इस राशि में गुरु सबसे मजबूत फल देने की स्थिति में होते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि गुरु गोचर का प्रभाव आमतौर पर सभी राशियों पर होता है, किसी के लिए अच्छा, किसी के लिए बहुत अच्छा तो, किसी को बुरा प्रभाव झेलना पड़ता है.
किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा गुरु गोचर?
ज्योतिषाचार्य गौरव दीक्षित के अनुसार गुरु गोचर का प्रभाव मेष, कर्क, वृषभ, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए काफी बेहतर होगा. इससे इन लोगों के भाग्य में वृद्धि होगी, प्रमोशन के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. साथ ही करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही शिक्षा से जुड़े लोग जैसे स्टूडेंट्स के लिए गुरु गोचर शुभ परिणाम देगा. वहीं, अगर कोई स्वास्थ्य समस्या बहुत समय से चल रही है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है.
किन राशियों को रहना होगा सतर्क?
ज्योतिषाचार्य गौरव दीक्षित के अनुसार गुरु गोचर का प्रभाव मिथुन राशि, तुला राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और सिंह राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा. इन राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Rudraksha: रुद्राक्ष की माला धारण करने से पहले कैसे की जाती है उसकी पूजा? जानें पूरी विधि और नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं