विज्ञापन

Gupt Navratri 2026: देवी पूजा का प्रिय भोग, जिसे लगाते ही प्रसन्न होंगी महाविद्या और देंगी मनचाहा वरदान

Gupt Navratri Bhog: मां भगवती की पूजा में पुष्प, तिलक और मंत्र आदि की तरह माता को चढ़ाये जाने वाले भोग का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. ऐसे में इस नवरात्रि में मनचाहा वरदान पाने के लिए किस महाविद्या को कौन सी चीज का भोग लगाएं, जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

Gupt Navratri 2026: देवी पूजा का प्रिय भोग, जिसे लगाते ही प्रसन्न होंगी महाविद्या और देंगी मनचाहा वरदान
Devi Ka Bhog: 10 महाविद्या का प्रिय भोग
NDTV

Bhog for 10 Mahavidya: सनातन परंपरा में गुप्त नवरात्रि के 9 दिन 10 महाविद्या की साधना-आराधना, जप-तप और व्रत आदि के लिए अत्यंत ही शुभ और फलदायी माने गये हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार शक्ति का जो साधक इन 9 दिनों में पूरी श्रद्धा-भाव और नियम-संयम के साथ देवी की साधना करता है, उस पर मां भगवती की पूरी कृपा बरसती है. हिंदू मान्यता के अनुसार देवी पूजा में तमाम तरह के पुष्प, सुगंध, तिलक, धूप, दीप आदि की तरह भोग का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. देवी पूजा में जब आप अपनी या फिर देवी की प्रिय वस्तु अर्पित करते हैं तो माता शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान प्रदान करती हैं. आइए जानते हैं कि आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में आखिर किस देवी की पूजा में कौन सा भोग लगाना चाहिए. 

10 महाविद्याओं का प्रिय भोग

1. मां काली

हिंदू मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्रि में मां काली को शीघ्र ही प्रसन्न करने के लिए साधक उनकी पूजा में भक्ति भाव के साथ श्रीफल अर्पित करना चाहिए. इसी प्रकार मां यदि कोई भक्त काली को पूजा में शहद अर्पित करता है, उसे भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. मां तारा 

गुप्त नवरात्रि में मां तारा की कृपा पाने के लिए साधक को उनकी गुप्त रूप से साधना करते हुए पूजा में विशेष रूप से चावल, चीनी, बताशा, नारियल, सूखे मेवे आदि अर्पित करना चाहिए. 

3.  मां त्रिपुरसुंदरी

गुप्त नवरात्रि में मां त्रिपुरसुंदरी को पूजा के द्वारा प्रसन्न करने के लिए साधक को विशेष रूप से सफेद रंग की मिठाई, केसर की खीर, दूध से बनी मिठाई, बताशा, नारियल आदि अर्पित करना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

4. मां भुवनेश्वरी

हिंदू मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्रि में महाविद्या भुवनेश्वरी से मनचाहा वरदान पाने के लिए उनकी पूजा में मालपुआ और ऋतुफल का भोग लगाना चाहिए. 

5. मां त्रिपुर भैरवी

हिंदू मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्रि में मां त्रिपुर भैरवी को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए साधक को गुड़, खांड या फिर इससे बने पकवान ​अर्पित करना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

6. मां छिन्नमस्तिका

गुप्त नवरात्रि की पूजा में महाविद्या मां छिन्नमस्तिका को को प्रसन्न करने के लिए साधक को श्रद्धा भाव से उड़द की दाल से बने पकवान और मीठे पान का भोग लगाना चाहिए. 

7. मां धूमावती

हिंदू मान्यता के अनुसार रोग-दोष दूर करने वाली मां धूमावती की कृपा पाने के लिए साधक को गुप्त नवरात्रि में पूजा के दौरान देवी को तेल से बने खाद्य पदार्थ जैसे बड़ा और खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए. 

8. मां बगलामुखी

Latest and Breaking News on NDTV

मां बगलामुखी माता को प्रसन्न करने के लिए साधक को गुप्त नवरात्रि में विधि-विधान से देवी पूजा करते हुए उन्हें पीले रंग की मिठाई और पीले फल का भोग लगाना चाहिए. 

9. मां मातंगी

गुप्त नवरात्रि में महाविद्या मां मातंगी की पूजा करते समय साधक को विशेष रूप से श्रीफल और नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए. 

10. मां कमला

हिंदू मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्रि में महाविद्या मां कमला से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए साधक को उनकी पूजा में विशेष रूप से केसर की खीर का भोग लगाना चाहिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gupt Navratri 2026, Devi Durga, Devi Durga Ka Bhog, 10 Mahavidya, Navratri Puja Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com