विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: पुरानी परेशानियों से मिल सकती है राहत, पारिवारिक विवाद फिर बढ़ा सकते हैं चिंता

Gemini Tarot Card Horoscope 23 September: The Hermit की ऊर्जा मुश्किल परिस्थितियों में कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास बदलावों से ए मुश्किलों से प्रभावित न होने की कोशिश और समय के अनुकूल होने पर उसका सदुपयोग की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: पुरानी परेशानियों से मिल सकती है राहत, पारिवारिक विवाद फिर बढ़ा सकते हैं चिंता
Gemini Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Mithun Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: पूर्व से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. परिवार के सभी सदस्यों के बीच के मतभेद से रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकती है. पारिवारिक संपत्ति में बंटवारे की बात परेशानी और बढ़ा सकती है. संपत्ति का मामला न्यायालय में जा सकता है जिसके चलते संपत्ति पर रोक लग सकती है. इस विपरीत परिस्थितियों में क्रोधित होने की जगह शांत रहकर स्थिति में परिवर्तन की प्रतीक्षा कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं.व्यवसाय में बड़े बदलाव से कार्यों को पूरा करने में मुश्किल आ सकती हैं. यह स्थिति  अस्थाई है,जल्द ही स्थिति अनुकूल होने लगेगी.किसी उच्च अधिकारी की राजनीति और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के चलते कुछ पुराने कर्मचारियों की नौकरी पर बात आ सकती है. इस समय आसपास की परिस्थितियों पर बारीकी से नजर बनाए रखे. किसी भी संदेहास्पद स्थिति होने पर उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

स्वास्थ्य/Health:

कमर में दर्द के कारण चलना फिरना और बैठना दुर्भर हो सकता है. चिकित्सक की सलाह पर कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन कर सकते हैं.

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी योजना में लगाए गए पैसे को लेकर चिंतित हो सकते हैं.गलत जानकारी के चलते भ्रमित होंगे.

रिश्ते/Relationship:

छोटे भाई-बहनों की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं. अच्छे शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com