Ganesh Chaturthi Vrat 2023: हिंदू धर्म में भगवान गणेश की विशेष पूजा-आराधना की जाती है. किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भी गणपति बप्पा का पूजन ही किया है. गणेश भगवान को मान्यतानुसार विघ्नहर्ता कहा जाता है और माना जाता है कि जो भी भक्त गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की पूरे मनोभाव से आराधना करते हैं उनके सभी दुखों को बप्पा हर लेते हैं. इस वर्ष 10 मार्च के दिन गणेश चतुर्थी व्रत की तिथि प्रारंभ हो रही है व भक्त इस दिन गणपति बप्पा के लिए व्रत रखेंगे. इस व्रत को संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sankashti Chaturthi Vrat) भी कहते हैं. जानिए इस दिन किस तरह किया जा सकता है बप्पा का पूजन.
जीवन में भाग्योदय लेकर आती है शुक्र की महादशा, जानिए मान्यतानुसार किन उपायों से मिलता है शुभ फल
गणेश चतुर्थी व्रत पूजा विधि | Ganesh Chaturthi Vrat Puja Vidhi
- गणेश चतुर्थी व्रत के दिन सुबह उठकर निवृत्त होने के पश्चात स्नान किया जाता है और स्वच्छ वस्त्र धारण किए जाते हैं.
- इसके बाद भक्त व्रत का संकल्प लेते हैं.
- गणेश भगवान की प्रतिमा को साफ करके आसन पर रखा जाता है.
- संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा अधिकतर शाम को की जाती है.
- अब गणेश भगवान (Lord Ganesha) की पूजा की जाती है. पूजा में अक्षत, रोली, फूल और मोदक आदि का उपयोग होता है.
- दिनभर भक्त गणेश भगवान के ध्यान में लीन रहते हैं और गणेश भगवान की कथा सुनते-पढ़ते हैं, आरती गाते हैं और भजन सुनकर अपना समय व्यतीत करते हैं.
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक दिन भगवान शिव और माता पार्वती (Mata Parvati) एकसाथ नदी के किनारे बैठे हुए थे. वे चोपड़ खेलना चाहते थे लेकिन वहां कोई तीसरा व्यक्ति उपस्थित नहीं था जो खेल में जीत-हार का निर्णय कर सके. इस चलते माता पार्वती और भगवान शिव ने एक मूर्ति में प्राण डाल दिए और जीवित हुए लड़के को न्यायधीश बना दिया. माता पार्वती जीत रही थीं लेकिन फिर भी गलती से लड़के ने माता पार्वती को हारा हुआ करार दिया जिससे क्रोधित होकर उन्होंने उस लड़के को लंगड़े होने का श्राप दे दिया, लड़का याचनाएं करने लगा लेकिन माता पार्वती अब श्राप वापिस नहीं ले सकती थीं. इसपर उन्होंने श्राप से मुक्ति के लिए लड़के को बताया कि वह गणेश भगवान का चतुर्थी व्रत (Chaturthi Vrat) रखे जिससे उसे अपने कष्टों से मुक्ति मिल सके.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Shani Gochar: जल्द ही राहू के नक्षत्र में गोचर करेंगे शनि देव, कुछ राशियों को मिल सकता है लाभ
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं