Shani Gochar 2023: ग्रह और नक्षत्रों की चाल राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है. नक्षत्रों में यदि किसी राशि का गोचर हो तो इसका नकारात्मक या सकारात्मक असर राशियों (Zodiac Signs) के जातकों पर भी पड़ता है. होली के पश्चात शनि देव राहू के शतिप्रभा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. शनि देव (Shani Dev) को मान्यतानुसार न्याय का देवता कहा जाता है. कहते हैं जो जातक किसी के साथ बुरा करते हैं उनके कर्मों का फल शनि देव उन्हें दे देते हैं. वहीं, जातकों के अच्छे कार्यों से प्रसन्न होकर शनि देव उनके साथ न्याय करते हैं. जल्द होने वाले शनि गोचर का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आप भी जान लीजिए.
Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और कुछ जरूरी बातें
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव | Shani Gochar Effects On Zodiac Signs
शनि देव के होली के पश्चात राहू के शतिप्रभा नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होने के आसार माने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इन राशियों की मनमांगी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं. बता दें कि बीते 6 मार्च के दिन शनि देव उदित हो चुके हैं. शनि उदय (Shani Uday) कुंभ राशि में हो चुका है. इसके पश्चात होली से तकरीबन एक सप्ताह बाद शनि देव का गोचर राहू के नक्षत्र में होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मिथुन राशि की बात करें तो शनि देव का राहू के नक्षत्र में गोचर इस राशि के जातकों के लिए खुशखबरी ला सकता है. इन लोगों को धन से जुड़े लाभ मिल सकते हैं और काम का बोझ कम होने के भी आसार हैं.
मेष राशि
शनि देव के गोचर का इस राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. इस राशि वालों को निवेश से जुड़े शुभ लाभ मिल सकते हैं. इसके साथ ही इस राशि के लोगों को इंक्रीमेंट व अप्रेजल भी मिल सकता है.
शनि का गोचर (Shani Gochar) तुला राशि वालों के लिए भी अच्छा साबित होगा. इस राशि के जातकों को अपने कार्यों का शुभ फल मिल सकता है और बिगड़े काम बन सकते हैं.
Surya Grahan 2023: अगले महीने लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक काल के बारे में यहां
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं