विज्ञापन

एकादशी कब है? जानें अपरा और पद्मिनी एकादशी की सही तिथि और पूजा की विधि

Ekadashi Kab Ki Hai 2026: मई महीने में आने वाली एकादशी की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं मई महीने में एकादशी कब है, साथ ही जानेंगे एकादशी की पूजा विधि-

एकादशी कब है? जानें अपरा और पद्मिनी एकादशी की सही तिथि और पूजा की विधि
Ekadashi Kab Ki Hai 2026: मई में एकादशी कब है?

Ekadashi Kab Ki Hai 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व होता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है, जीवन के दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है. साल भर में कुल 24 एकादशी और 1 महीने में 2 एकादशी आती हैं. हालांकि, मई महीने में आने वाली एकादशी की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं मई महीने में एकादशी कब है, साथ ही जानेंगे एकादशी की पूजा विधि- 

अपरा एकादशी 2026: तारीख और समय

अपरा एकादशी ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ती है. इस बार अपरा एकादशी तिथि की शुरुआत 12 मई को दोपहर 2:53 बजे से होगी और इसका समापन 13 मई को दोपहर 1:30 बजे होगा. उदय तिथि के अनुसार, अपरा एकादशी 13 मई 2026 को मनाई जाएगी और व्रत का पारण 14 मई को किया जाएगा. 

पद्मिनी एकादशी 2026: सही तारीख

पद्मिनी एकादशी अधिकमास के शुक्ल पक्ष में आती है. इस बार यह तिथि 26 मई की सुबह 5:10 बजे शुरू होगी और 27 मई को सुबह 6:21 बजे समाप्त होगी. उदय तिथि के अनुसार, पद्मिनी एकादशी 27 मई 2026 को मनाई जाएगी. इस एकादशी को वामन या परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: दूसरा बड़ा मंगल आज, जानें हनुमान जी की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और उपाय

एकादशी की पूजा विधि 
  • एकादशी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें.
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें. 
  • मंदिर को गंगाजल से शुद्ध कर भगवान विष्णु की तस्वीर स्थापित करें. 
  • भगवान के सामने दीपक जलाएं और जल, फूल व तुलसी अर्पित करें.
  • इस दिन विष्णु मंत्र या विष्णु सहस्रनाम का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
  • शाम को आरती करें और अगले दिन द्वादशी पर व्रत खोलें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Kalashtami 2026: मई 2026 की कालाष्टमी को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन, जानिए 9 या 10 मई में किस दिन रखा जाएगा व्रत
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com