विज्ञापन

अजा एकादशी आज, पूजा के बाद यहां से पढ़ें विष्णु भगवान की आरती

अगर आप भी आज अजा एकादशी का व्रत रख रहे हैं, तो पूजा के बाद यहां से पढ़कर भगवान विष्णु की आरती कर सकते हैं और श्रद्धा के साथ भगवान का आशीर्वाद मांग सकते है-

अजा एकादशी आज, पूजा के बाद यहां से पढ़ें विष्णु भगवान की आरती
भगवान विष्णु की आरती
(Photo Credit: NDTV)

आज यानी 7 सितंबर, सोमवार को अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. ऐसे में इस दिन भक्त श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उनसे अपने परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं. पूजा के बाद भगवान की आरती करना भी बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी पूजा आरती के बिना अधूरी रहती है. ऐसे में आज अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद आप यहां से पढ़कर उनकी आरती कर सकते हैं-

भगवान विष्णु की आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे.

भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे.

जो ध्यावैफल पावै, दुख बिनसेमन का.

सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का.

ॐ जय जगदीश हरे...

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी.

तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी.

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी.

पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी.

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता.

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता.

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति.

किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैंकुमति.

ॐ जय जगदीश हरे...

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे.

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे.

ॐ जय जगदीश हरे...

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा.

श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा.

ॐ जय जगदीश हरे...

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा.

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा.

ॐ जय जगदीश हरे...

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे.

कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे.

ॐ जय जगदीश हरे...

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें बप्पा की स्थापना और पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekadashi, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com