विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

बद्रीनाथ के कपाट 19 नवंबर को होंगे बंद, सर्दियों में नहीं होंगे दर्शन

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर साल सर्दियों के लिए अक्तूबर नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं क्योंकि वहां बर्फबारी होती है और वहां जाना दुर्गम हो जाता है.

Also Read in
बद्रीनाथ के कपाट 19 नवंबर को होंगे बंद, सर्दियों में नहीं होंगे दर्शन
  • कपाट हर साल सर्दियों में बंद कर दिए जाते हैं.
  • बर्फबारी के कारण चारों धाम जाना दुर्गम हो जाता है.
  • उत्तराखंड में स्थित चारों धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री.
बद्रीनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए इस साल 19 नवंबर को बंद हो जाएंगे और इसके साथ ही वार्षिक चारधाम यात्रा पूरी हो जाएगी. विजयादशमी के मौके पर मंदिर के अधिकारियों की उपस्थिति में धर्माधिकारी ने इसके लिए शुभ घड़ी तय की. तारीख की घोषणा बाद में की गयी. बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति के मुख्य कार्यकारी बी डी सिंह ने यह जानकारी दी.

हिमालय में स्थित इस मंदिर के कपाट 19 नवंबर को शाम में सात बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे. उन्होंने बताया कि केदारनाथ के कपाट 21 अक्तूबर को सुबह आठ बजे बंद होंगे.

उत्तराखंड में स्थित चारों धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर साल सर्दियों के लिए अक्तूबर नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं क्योंकि वहां बर्फबारी होती है और वहां जाना दुर्गम हो जाता है.

आस्था से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badrinath, Badrinath Temple, Badrinath Temple Gate Closed, Badrinath Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com