विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2026

बद्रीनाथ हाईवे पर खड़ी कार में मिला शव, रूद्रप्रयाग से मात्र डेढ़ किमी की दूरी पर लमेरी धार की घटना

बद्रीनाथ हाईवे के लमेरी धार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. रुद्रप्रयाग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.

बद्रीनाथ हाईवे पर खड़ी कार में मिला शव, रूद्रप्रयाग से मात्र डेढ़ किमी की दूरी पर लमेरी धार की घटना
बद्रीनाथ हाईवे पर खड़ी कार में मिला शव
रुद्रप्रयाग:

बद्रीनाथ हाईवे पर लमेरी धार क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है. कोतवाली रुद्रप्रयाग से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि घटनास्थल पर हुंडई आई 20 (सिल्वर रंग) कार, पंजीकरण संख्या डीएल 12 सीई 1780 खड़ी थी. वाहन की पिछली सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला. 

मौके पर पहुंची 108 आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों द्वारा जांच करने पर व्यक्ति की नब्ज नहीं पाई गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए रुद्रप्रयाग फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से रक्त के नमूने, मिट्टी के सैंपल सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर सील कर कब्जे में ले लिए गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया. जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे मृतक के साले संजय (निवासी: श्रीकोट, श्रीनगर) ने शव की शिनाख्त अपने बहनोई के रूप में की. मृतक की पहचान प्रवीण पुत्र नारायण उम्र लगभग 42 वर्ष स्थायी पता पन्ना कराला, दिल्ली हाल निवास श्रीकोट, निकट पेट्रोल पंप, श्रीनगर के रूप में हुई. 

कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को लेकर जिला चिकित्सालय भेजा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल के लिए इंग्लिश यूआरएल इंग्लिश हैशैटैग, इंग्लिश कीवर्ड, और हिंदी में मेटा डिस्क्रिप्शन और हिंदी में क्लिक बेट हेडलाइन दीजिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badrinath Highway Incident, Car Body Found Rudraprayag, Mysterious Death Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com