विज्ञापन

आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर, जानिए यहां

चंद्र ग्रहण (Chandragrahan timing in India) 18 सितंबर को नजर आएगा, सूतक काल मान्य है या नहीं और कितने से कितने बजे तक रहेगा, चलिए जानते हैं.

आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर, जानिए यहां
Chandra grahan date and timing : चंद्र ग्रहण इतने बजे से होगा शुरू.

Chandra Grahan timing 2024 in India : इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण (lunar eclipse 2024 date) भाद्रपद की पूर्णिमा (bhadrapad purnima tithi in september) तिथि यानी 18 सितंबर दिन बुधवार को लग रहा है. इस बार यह आंशिक ग्रहण होगा. ऐसे में भारत में कब नजर आएगा, सूतक काल मान्य है या नहीं, कितने से कितने बजे तक रहेगा और राशियों पर चंद्र ग्रहण (Chandragrahan timing in India) का क्या प्रभाव पड़ेगा, ये तमाम जानकारी आपको बता रहे हैं. 

कब से कब तक है श्राद्ध पक्ष और कब है श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त, जानें यहां

चंद्र ग्रहण का समय - Lunar eclipse 2024 timing

साल का दूसरा चंद्रगहण 18 सितंबर सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.

भारत में दिखेगा या नहीं - Is it visible chandra grahan in India

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण एक अशुभ घटना होती है. इसलिए हिंदू मान्यताओं में इस दौरान कोई भी शुभ काम करने की मनाही है. हालांकि दूसरा ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार सुबह का है. ऐसे में भारत में यह नजर नहीं आएगाए इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा. 

कहां आएगा नजर चंद्र ग्रहण - Where is visible lunar eclipse

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. 

चंद्र ग्रहण का राशियों पर क्या होगा असर - Chandragrahan horoscope 2024

आपको बता दें कि ग्रहण के समय चंद्र देव मेष राशि में होंगे. ऐसे में कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिक्कत हो सकती है. वहीं, वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातक के लिए यह ग्रहण अच्छा साबित हो सकता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
Pitru Paksha 2024: कब से कब तक है श्राद्ध पक्ष और कब है श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त, जानें यहां
आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर, जानिए यहां
आज है पितृ पक्ष की प्रतिपदा तिथि का पहला श्राद्ध, जानिए किस तरह किया जाता है पितरों का तर्पण
Next Article
आज है पितृ पक्ष की प्रतिपदा तिथि का पहला श्राद्ध, जानिए किस तरह किया जाता है पितरों का तर्पण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com