Cancer Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Kark Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Cancer Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिवार के लिए खरीदारी, यात्रा और किसी निजी योजना को लेकर बार-बार विचार बदल सकते हैं. जिसके चलते सही निर्णय लेने में परेशानी अनुभव कर सकते हैं. इस समय सामने आ रहे कई विकल्पों में से सही विकल्प का चयन दुविधा पूर्ण हो सकता है. लालच में आकर ज्यादा लाभ देने वाली योजनाओं से बचकर रहे. पहले योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें उसके बाद ही आगे बढ़े.भावनाओं में बहकर गलत निर्णय न लें. अपने कार्यों या जीवन की तुलना दूसरों से ना करें. इससे हीन भावना आ सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:
हर अच्छी दिखने वाली योजना को तुरंत स्वीकार न करें. किसी मित्र के साझेदारी के प्रस्ताव को अच्छे से समझने के बाद ही अपनी सहमति दें.नौकरी और व्यवसाय से जुड़े कई विकल्प सामने आने से भ्रमित हो सकते हैं. व्यवसाय में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. इस मुलाकात से आगे अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. धन कमाने के कुछ नए विकल्प सामने आएंगे ज्यादा लालच के चक्कर में ना पड़े. सही योजना में धन निवेश कर आगे अच्छे प्रतिफल की प्राप्ति की संभावना बन सकती है.
स्वास्थ्य/Health:
रात को सोने से पहले मोबाइल का उपयोग बंद करें.आंखों को आराम दे और समय पर सोने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/ Finance:
आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आएगा. ज्यादा लालच में आकर गलत कार्य न करें.
रिश्ते/ Relationship:
माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है. इस समय गुस्से को कम कर माफी मांग सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope